विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बार फिर गूंजी किलकारियाँ, हुआ जन्म नन्हे शहजादे का!
भारतीय क्रिकेट टीम की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बार फिर गूंजी है खुशी के किलकारियाँ ! जन्म हुआ है एक नन्हे शहजादे का! Virat Kohli- Anushka Sharma New Baby: जी हां आपने सही सुना अभी थोड़ी देर पहले अनुष्का शर्मा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया हैं और इस [...]
भारतीय क्रिकेट टीम की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बार फिर गूंजी है खुशी के किलकारियाँ ! जन्म हुआ है एक नन्हे शहजादे का!
Virat Kohli- Anushka Sharma New Baby: जी हां आपने सही सुना अभी थोड़ी देर पहले अनुष्का शर्मा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया हैं और इस बात की खुश खबरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की हैं!
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं. हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी. कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था. तब माना गया था कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों में सही में सच्चाई है.
15 फरवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. एक पोस्ट कर अनुष्का ने यह खुशखबरी फैन्स के साथ साझा किया है. उनके बेटे का नाम अकाय है. अनुष्का ने लिखा कि वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत करते हैं. उन्होंने सभी फैन्स की दुआओं के लिए शुक्रिया किया है. साथ ही उन्हें प्राइवेसी देने के लिए कहा. अनुष्का ने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत खुशी और हमारे दिलों में ढेर सारे प्यार के साथ, ‘हम यह जानकारी आप सभी को दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेबी ब्वॉय अकाय और वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत किया.’
अनुष्का ने आगे कहा, ‘आपकी दुआओं की आकांक्षा रखते हैं. हम निवेदन करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. प्यार और आभार, विराट और अनुष्का.’
https://www.instagram.com/p/C3ku8K6IBCc/?igsh=MWhidHBsODhqOXhjeg==
बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई थीं एक्ट्रेस
दूसरी प्रेग्नेंसी को अनुष्का और विराट कोहली ने हमेशा छिपाए रखा. सितंबर 2023 में पहली बार यह खबर सामने आई कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. यही वजह थी कि वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही थीं और विराट के साथ क्रिकेट टूर में भी शामिल नहीं हुई थीं.
2021 में बेटी को दिया जन्म
अनुष्का और विराट ने साल 2017 में एक इंटीमेट सेरेमनी में इटली में शादी की थी. जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया. शादी के बाद से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई जीरो थी.
मीडिया से छुपा रखी गुड न्यूज
इससे पहले 30 सितंबर को सूत्रों के हवाले से बताया था कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने उस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी. एक सूत्र ने कहा, कपल को मुंबई के मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया. उन्होंने पपराजी को रिक्वेस्ट की कि वे तस्वीरें क्लिक ना करें.