एक और धार्मिक यात्रा पर पहुंचे Virat Kohli-Anushka Sharma, ऋषिकेश से सामने आई तस्वीरें

Virat Kohli-Anushka Sharma: इन दिनों विराट कोहली अपने ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, विराट को अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश में स्पॉट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कपल अनुष्ठान के सिलसिले में यहां पहुंचा है। कोहली गंगा आरती

By Team Khana Talkies · 31/1/2023

Virat Kohli-Anushka Sharma: इन दिनों विराट कोहली अपने ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, विराट को अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश में स्पॉट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कपल अनुष्ठान के सिलसिले में यहां पहुंचा है।

कोहली गंगा आरती में हुए शामिल

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के संग यहां दर्शन करने पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। कपल ने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए और गंगा घाट पर संत-पंडितो के साथ आरती भी की है। विराट और अनुष्का के साथ उनके योगा ट्रेनर भी वहां रुके हैं। इसी के साथ कपल वहां भंडारे का भी आयोजन करवाएगा।

श्रीलंका वनडे खेलेंगे विराट

बता दें कि विराट कोहली इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद भी लिया था। वहीं, अब कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है। इस सीरीज में कोहली के अहम रोल की उम्मीद है। वहीं, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ कमबैक करने को पूरी तरह तैयार हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full