ROHIT SHARMA और VIRAT KOHLI करेंगे OPEN, इंडिया T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड अपडेट

बीते हफ्ते में मुंबई में मौजूद बीसीसीआई हैडक्वाटर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, और अजीत अगरकर की मीटिंग हुई। जिसमें भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड को लेकर काफी फैसले किए गए हैं। T20 World Cup Update: आईपीएल के मुकाबला के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट की निगाहें स

By Shaikh Almina · 17/4/2024

बीते हफ्ते में मुंबई में मौजूद बीसीसीआई हैडक्वाटर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, और अजीत अगरकर की मीटिंग हुई। जिसमें भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड को लेकर काफी फैसले किए गए हैं।

T20 World Cup Update: आईपीएल के मुकाबला के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट की निगाहें सभी खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर है। फरवरी के महीने में बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह का यही कहना था, की आईपीएल के आधार पर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड में चुना जाएगा। 1 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए, अप्रैल के आखिरी हफ्ते या अगले महीने के पहले हफ्ते में कभी भी भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है।

भारतीय स्क्वाड को लेकर सबसे बड़ा सवाल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर था। वेस्ट इंडीज की पिक्चर्स पर कोहली की धीमी बल्लेबाजी एक परेशानी बन सकती है, इसको लेकर बीसीसीआई चिंता में था। लेकिन कोहली के बल्ले से पहले सात मुकाबले में आए 350 रनों ने और 66 गेंद पर आए शतक ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।।

रोहित शर्मा- विराट कोहली करेंगे ओपन

रोहित शर्मा विराट कोहली के आईपीएल की शुरुआती मुकाबले की परफॉर्मेंस को देखते हुए बीसीसीआई की मैनेजमेंट इस बात को लेकर राजी है, कि भारत के दो सबसे उच्च कोटि के बल्लेबाज ही वर्ल्ड कप में ओपनिंग कर सकते हैं।

जैसवाल के लिए दिक्कत, शुबमन गिल का खुला रास्ता

आईपीएल से पहले यशस्वी जयसवाल का नाम t20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग पक्का माना जा रहा था। लेकिन आईपीएल की शुरुआती मुकाबले में सात पारियों में जायसवाल का सर्वाधिक स्कोर मात्र 39 रनों का है। इससे यह तस्वीर जायसवाल के फॉर्म पर सवाल उठाते हैं, ऐसे फॉर्म में उन्हें वर्ल्ड कप में शायद ही जगह मिले। जबकि शुभ्मन गिल का बल्ला पहले 6 मुकाबले में खूब कर्ज है। 6 पारियों में गिल ने दो अर्ध शतक की सहायता से कुल 255 रन बनाए हैं। ऐसे में जायसवाल से पहले गिल को बतौर बैकअप ओपनर मौका मिल सकता है।

पराग और मयंक यादव को मिल सकता है मौका

पिछले हफ्ते कोई 2 घंटे लंबी मीटिंग में रियान पराग और मयंक यादव के नाम पर भी खूब चर्चा हुई है। 7 पारियों में रियान पराग ने 318 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक और कई मैच विनिंग पारियां भी मौजूद है। तो वही लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव के नाम पर भी चर्चा हुई। लगातार 150 की गति से फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव के लिए उनकी इंजरी एक बड़ी समस्या बनी है। इसको देखते हुए रियान पराग को मौका दिया जा सकता है। जबकि मयंक यादव को भी इंतजार करना होगा।

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी समस्या

बीते दिन आई रिपोर्ट के तहत हार्दिक पांड्या को अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी, जबकि शिवम दुबे का गेंदबाजी ना करना एक बड़ा मसला है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ शिवम दुबे ने जहां 6 मुकाबले में 242 रन बनाए हैं, लेकिन एक भी मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है। तो वही हार्दिक पांड्या के खराब गेंदबाजी के आंकड़े सिलेक्टर्स के लिए एक बड़ा चिंता का विषय बने हुए हैं।

पिछले हफ्ते हुई मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई, अन्य मध्य नजर रखते हुए ही भारत की t20 वर्ल्ड कप स्क्वाड काचयन होगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full