OMG! विराट कोहली हर रविवार को करते हैं ये काम, किंग कोहली ने पत्नी अनुष्का से शेयर किया अपना संडे प्लान
Virat Kohli and Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli and Anushka Sharma) लोगों के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. लम्बे समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की थी. वहीं दोनों कपल्स की 2 साल की बेटी भी है. जिसका नाम वामिका है. वहीं अनुष्का
Virat Kohli and Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli and Anushka Sharma) लोगों के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. लम्बे समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 2017 में शादी की थी. वहीं दोनों कपल्स की 2 साल की बेटी भी है. जिसका नाम वामिका है. वहीं अनुष्का से शादी के बाद विराट को भी परफेक्ट फैमिली मैन कहा जाता है. मगर क्या आप जानते हैं विराट अपना संडे कैसे व्यतीत करते हैं. जिसका खुलासा खुद विराट ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.
विराट कोहली का संडे प्लान
हाल ही में एक शो के दौरान अनुष्का और विराट एक-दूसरे से सवाल पूछ रहे थे. ऐसे में अनुष्का ने विराट से पूछा कि रविवार के दिन वो घर पर क्या करते हैं. जिसके जवाब में कोहली ने कहा घर पर बस आराम करते हैं.
विराट कोहली के अनुसार, रविवार के दिन हम अपने फैमिली रुम में कॉफी पीते हुए बेटी वामिका के साथ खेलते हैं. विराट की बात समर्थन करते हुए अनुष्का ने कहा, हम कलरिंग करते हैं और ब्लॉक्स भी बनाते हैं. वहीं विराट ने बताया कि, जब वामिका सो जाती है. तब हम साथ में थोड़ी देर के लिए टीवी पर कुछ अच्छा देखते हैं.
साउथ अफ्रीका में करेंगे जंगल सफारी
इसी शो के दौरान विराट ने सवाल पूछा कि हमारी अगली ट्रेवल डेस्टिनेशन क्या होगी. तो इसके जवाब में अनुष्का ने बताया कि, आमतौर पर घूमने की जगहों का चुनाव मैं ही करती हूं. अनुष्का की बात को आगे बढ़ाते हुए विराट ने कहा कि, हम अभी दक्षिण अफ्रीका में वाइल्डलाइफ सफारी करने की सोच रहे हैं. जहां हमारे साथ हमारी बेटी वामिका भी जाएगी.
अनुष्का और विराट फिर बनेंगे पेरेंट्स
क्रिकेट वर्ल्डकप के बीच अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है. हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें अनुष्का विराट का हाथ पकड़े सड़कों की सैर कर रही हैं. इस वीडियो में अनुष्का का बेबी बम भी साफ देखा जा सकता है. हालांकि अनुष्का या विराट ने अभी तक दूसरे बच्चे की खबर पर मुहर नहीं लगाई है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का और विराट फिर से पेरेंट्स बनने की तैयारी में हैं.