Virat Anushka Anniversary: विराट और अनुष्का की शादी के पूरे हुए 6 साल, जाने कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात, बेहद फिल्मी है लवस्टोरी

Virat Anushka Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को 6 साल (Virat Anushka Anniversary) पूरे हो चुके हैं. 6 साल पहले आज ही के दिनों दोनों इटली के लेक कोमो पर गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. मगर क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट और बॉलीवुड का

By Sakshi Pandey · 11/12/2023

Virat Anushka Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को 6 साल (Virat Anushka Anniversary) पूरे हो चुके हैं. 6 साल पहले आज ही के दिनों दोनों इटली के लेक कोमो पर गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. मगर क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट और बॉलीवुड का ये मेल कैसे हुआ था. जी हां, विराट और अनुष्का से विरुष्का बनने का सफल किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है. तो आइए दोनों कपल्स की मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको थोड़ा फ्लैशबैक में लेकर चलते हैं.

शैंपू के एड में हुई मुलाकात

2013 में हैड एंड शोल्डर शैंपू की एक एड ने जमकर सूर्खियां बटोरी थी. जिसमें विराट और अनुष्का को पहली बार स्पॉट किया गया था. दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. मगर किसे पता था कि कैमरे की ये जोड़ी रियल लाइफ कपल्स में तब्दील हो जाएगी. इसी शूट के बाद से दोनों के बीच में प्यार की खिचड़ी भी पकने लगी थी.

विराट और अनुष्का ने शेयर किया किस्सा

विराट और अनुष्का ने शादी के बाद अपनी पहली मुलाकात से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए थे. इस दौरान विराट ने बताया कि, एड शूट करते समय जब वो पहली बार अनुष्का से मिले थे काफी नर्वस थे. ऐसे में माहौल को लाइट करने के लिए उन्होंने अनुष्का की लम्बाई का मजाक उड़ा दिया. जिसके बाद अनुष्का का रिएक्शन देखकर विराट घबरा गए. दरअसल अनुष्का विराट से लम्बी हैं. ऐसे में शूट के दौरान उन्हें हील्स ना पहनने की सलाह मिली थी. मगर अनुष्का को देखकर विराट बोल पड़े कि तुम्हें इससे ऊंची हील नहीं मिली पहनने को. हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती हो गई.

विराट ने मैदान में दिया फ्लाइंग किस

विराट और अनुष्का 2014 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं दोनों के रिलेशनशिप में होने की सुगबुगाहटें भी आम थी. मगर दोनों ने कभी इस बातो को नहीं कुबूला. हालांकि एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारने पर विराट ने अचानक अपने बल्ले से अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस दे डाली. ऐसे में कैमरे की नजरें भी दोनों कपल्स पर टिक गई और यहीं से सभी का शक यकीन में बदल गया.

दोनों का हुआ ब्रेकअप

महज दो साल के रिलेशनशिप के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था. विराट और अनुष्का काफी समय तक एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए. हालांकि इसी दौरान युवराज सिंह की शादी में दोनों का आमना-सामना हुआ. जहां से इस प्रेम कहानी ने इस कदर परवान चढ़ना शुरु किया कि महज एक साल में दोनों कपल्स शादी के बंधन में बंध गए.

इटली में रचाई शादी

विराट और अनुष्का ने महज परिवार और क्लोज फ्रैंड्स की मौजूदगी में शादी रचा ली. 11 दिसंबर 2017 को इटली की लेक कोमो पर हुई ये शादी पूरी तरह से सीक्रेट रखी गई थी. हालांकि बाद में विराट और अनुष्का ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करके सभी को शॉक कर दिया था. दोनों की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं. दोनों की एक बेटी वामिका भी है. वहीं अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं.   

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full