IPL 2024: मुंबई इंडियन्स के कैम्प में आया नन्हा क्रिकेटर, पापा की गेंद पर लगा रहा धोनी वाला शॉट

मुंबई इंडियन्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोहम्मद नबी का बेटा, पापा की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट उड़ाता दिख रहा है. IPL 2024: कहते हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं. अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के बेटे ने भी अपना भविष्य त

By ·

मुंबई इंडियन्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोहम्मद नबी का बेटा, पापा की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट उड़ाता दिख रहा है.

IPL 2024: कहते हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं. अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के बेटे ने भी अपना भविष्य तय कर लिया है और वह भी पापा की तरह क्रिकेटर बनने को तैयार है. लेकिन बल्लेबाजी में छक्के मारने की कला में वह एमएस धोनी (MS Dhoni) से प्रभावित दिख रहा है. वह पापा नबी की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट मार रहा है और उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

मुंबई की टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इस मैच से लिए मुंबई इस मैदान पर अभ्यास करने उतरी थी, तभी नबी ने फुर्सत के कुछ पलों में बेटे को बैटिंग अभ्यास कराने कराने की सोची. नबी पिच की बजाए घास पर ही बेटे को बॉल फेंकने लगे और उनके नन्हे चैम्पियन ने पापा की बॉल पर ही हेलीकॉप्टर शॉट घुमा दिया.

मुंबई इंडियन्स ने इस वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है और इस कैप्शन दिया है, ‘और नबी द्वारा यह सिक्स है. जैसा पिता, वैसा बेटा.’

बता दें 39 वर्षीय नबी इस सीजन मुंबई इंडियन्स के खेले में पहुंचे हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली बार इस सीजन प्लेइंग XI में मौका दिया था. उन्हें यहां बैटिंग का तो मौका नहीं मिला लेकिन बॉलिंग में उन्होंने 2 ओवर फेंककर 17 रन खर्च किए. हालांकि उन्हें यहां कोई विकेट नहीं मिल पाया.

मुंबई ने इस सीजन कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 3 में हार और 1 में जीत मिली है. मुंबई की टीम इस सीजन लगातार 3 मैच हार गई थी. इसके बाद बीते रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वह पहली बार सीजन का पहला मैच जीत पाई है. अब वह यहां से अपना विनिंग कॉम्बिनेशन जारी रखना चाहेगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें