अक्षय कुमार के बेटे आरव की मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही हुई तस्वीर

Bollywood News: अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। न सिर्फ स्टार्स, बल्कि उनके परिवार के बारे में वे खूब उत्सुकता दिखाते नजर आते हैं। यही वजह है कि स्टार्स के बच्चे इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही खूब लोकप्रिय हो जाते हैं। अब ताजा मामला अक्षय कु

By Team Khana Talkies · 10/1/2023

Bollywood News: अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। न सिर्फ स्टार्स, बल्कि उनके परिवार के बारे में वे खूब उत्सुकता दिखाते नजर आते हैं। यही वजह है कि स्टार्स के बच्चे इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही खूब लोकप्रिय हो जाते हैं। अब ताजा मामला अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया (Aarav Bhatia) का है। इन दिनों आरव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन?

Bollywood News

वायरल हो रही तस्वीर में आरव भाटिया एक बेहद खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस यह जानने को बेकरार हैं कि यह क्यूट लड़की आखिर कौन है? बता दें कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि आरव की कजिन हैं। यह ट्विंकल खन्ना की बहन और अभिनेत्री रिंकी खन्ना की बेटी हैं। आरव भाटिया की कजिन का नाम नाओमिका सरन (Naomika Saran) है और वो 18 साल की हैं।

bollywood news

बता दें कि बीते दिनों नाओमिका ने खुद आरव के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर की थी। देखते ही देखते यह सेल्फी इंटरनेट पर वायरल होने लगी और साथ ही यह बात भी फैल गई कि आरव किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। बता दें कि वायरल फोटो में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। ब्लू शर्ट पहने आरव काफी अच्छे लग रहे थे। उनके गले में काफी स्टाइलिश नेकलेस देखा गया। वहीं नाओमिका व्हाइट ड्रेस और लॉकेट पहने क्यूट लुक में दिखीं।

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं आरव भाटिया और नितारा भाटिया। यूं तो एक्टर उन्हें लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं। मगर, अक्सर फैंस दोनों को कहीं ना कहीं स्पॉट कर ही लेते हैं। बात करें नाओमिका की तो वह रिंकी खन्ना और उनके पति समीर सरन की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। रिंकी, सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं। उन्होंने 1999 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी दुनिया छोड़ रिंकी खन्ना फिलहाल लंदन में रहती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full