होमवर्क करके आते हैं फरहान अख्तर? विक्रांत मैसी ने कहा ‘… शर्म आनी चाहिए’,12th Fail की सफलता पर इतराया एक्टर

'12th फेल' की अपार सफलता के बाद एक्टर विक्रांत मैसी सातवें आसमान पर हैं. फिल्म देखने के बाद दर्शकों और फिल्मी सितारों ने उनकी खूब तारीफें की. इसी बीच विक्रांत ने बॉलीवुड के फेमस एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर वे खबरों में हैं. Vikrant Massey

By Shaikh Almina · 19/2/2024

’12th फेल’ की अपार सफलता के बाद एक्टर विक्रांत मैसी सातवें आसमान पर हैं. फिल्म देखने के बाद दर्शकों और फिल्मी सितारों ने उनकी खूब तारीफें की. इसी बीच विक्रांत ने बॉलीवुड के फेमस एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर वे खबरों में हैं.

Vikrant Massey on Farhan Akhtar: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित ’12th फेल’ साल 2024 की हिट फिल्म है. मामूली बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म में विक्रांत मैसी को बतौर लीड एक्टर काफी पसंद किया गया था. हर किसी ने विक्रांत की एक्टिंग की जमकर तारीफें की थी. अब लोगों से तारीफें पाने के बाद विक्रांत मैसी सातवें आसमान पर हैं.

एक्टर ने बॉलीवुड के फेमस एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर से जुड़ा एक किस्सा बताकर हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने फरहान की खूब तारीफें की.

बता दें कि फरहान संग विक्रांत ने फिल्म दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do) में काम किया था. यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फरहान की बहन जोया अख्तर ने निर्देशित किया था. वहीं इसे फरहान अख्तर प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, राहुल बोस ने बतौर लीड एक्टर काम किया था. फिल्म करीब 83 करोड़ में बनी थी. यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहित साबित हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने दुनियाभर में करीब 150.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी. अब फिल्म रिलीज के करीब 9 साल बाद विक्रांत ने फरहान संग काम करने का अपना एक्सीपिरियंस शेयर किया है.

FARHAN AKHTAR.

अपना होमवर्क करके आते हैं फरहान

एक लीडिंग न्यूज पोर्टल के साथ अपनी बातचीत के दौरान, विक्रांत ने फरहान की तारीफें करते हुए कहा कि वो अपना होमवर्क करके आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत मैसी ने कहा – वो ( फरहान अख्तर) हमेशा अपना होमवर्क करके ही आते हैं. आगे वह ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म की शूटिंग का किस्सा बाते हुए आगे कहा- फरहान अख्तर फिल्म दिल धड़कने दो को प्रोड्यूसर कर रहे थे. उन्होंने खुद इस फिल्म के डायलॉग लिखे थे. उन्होंने खुद इस फिल्म के डायलॉग लिखे थे. फिल्म को उनकी बहन बहन जोया डायरेक्ट कर रही थीं. आगे उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के सेट पर फरहान बिना किसी स्क्रिप्ट के आते थे. वहीं वह फिल्म के सारे डायलॉग पहले से याद करके आते थे. वह अपना होमवर्क पहले से कर लेते थे . अगर कोई फरहान के इस खूबी को नहीं समझ सका या ऐसा नहीं करता तो उन्हें शर्म आनी चाहिए.’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full