भगवान राम-सीता पर विक्रांत मैसी ने ऐसा क्या ‘विवादित’ ट्वीट किया था, जिसके लिए मांफी मांगनी पड़ी?
मिर्जापुर के बबलू भइया बनकर मशहूर हुए अभिनेता विक्राम मैसी को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। हाल ही में वो 12वीं फेल के साथ चमक गए हैं और फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है। लेकिन इस वक्त विक्रांत किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया पर उन्होने मांफी मांगी [...]
मिर्जापुर के बबलू भइया बनकर मशहूर हुए अभिनेता विक्राम मैसी को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। हाल ही में वो 12वीं फेल के साथ चमक गए हैं और फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है। लेकिन इस वक्त विक्रांत किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया पर उन्होने मांफी मांगी है।
Vikrant Massey On Ram- Sita: दरअसल साल 2018 में उन्होने एक ट्वीट किया था जो कि काफी चर्चा में रहा था, हालांकि अब उन्होने इस ट्वीट को लेकर मांफी मांग ली है। अभिनेता ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद एक ट्वीट किया था।
इस केस में रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अभिनेता ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें कुछ कार्टून नजर आए थे। इस कार्टून को लेकर उस वक्त भी काफी बवाल हुआ था और हिंदू धर्म ने कई आरोप लगाए थे।
सीता राम कार्टून
इस कार्टून की बात करें इसमें भगवान राम और माता सीता का कार्टून था। इसमें मां सीता राम से कहती हैं, ”मुझे बहुत खुशी है कि मेरा अपहरण रावण ने किया था, आपके भक्तों ने नहीं! आधे पके आलू और आधे पके हुए राष्ट्रवादी से केवल पेट में दर्द ही होगा।” इसके बाद लोगों के द्वारा उनको काफी खरी खोटी सुनाई गई थी। इस वक्त फिर से उनका कार्टून वायरल हुआ और वो ट्रोल होने लगे। इसके बाद विक्रांत ने कार्टून डिलीट कर दिया माफी मांगी।
विक्रांत ने ऐसे मांगी माफी
In context to one of my Tweets way back in 2018, I’d like to say a few words:
— Vikrant Massey (@VikrantMassey) February 20, 2024
It was never my intention to hurt, malign or disrespect the Hindu community.
But as I reflect in hindsight about a Tweet made in jest, I also release the distasteful nature of it. The same could…
विक्रांत लिखते हैं, ”2018 में मेरे एक ट्वीट के संदर्भ में, मैं कुछ शब्द कहना चाहूंगा। मेरा इरादा कभी भी हिंदू समुदाय को चोट पहुंचाने, बदनाम करने या अपमान करने का नहीं था। लेकिन जैसे ही मैं मजाक में किए गए एक ट्वीट के बारे में सोचता हूं, मैं इसकी अरुचिकर प्रकृति को भी उजागर करता हूं।
यही बात एक अखबार में छपे कार्टून को जोड़े बिना भी कही जा सकती थी। और मैं अत्यंत विनम्रता के साथ उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें ठेस पहुंची है। जैसा कि आप सभी अब तक जानते हैं, कि मैं सभी आस्थाओं, विश्वासों और धर्मों को यथासंभव सर्वोच्च सम्मान देता हूँ। हम सभी समय के साथ बड़े होते हैं और अपनी गलतियों पर विचार करते हैं। यह मेरा था।”