विजय थलपति संगीता से ले रहे तलाक? क्या टूट जाएगा 23 साल का रिश्ता

Vijay sangeetha divorce: साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति (Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरिसु के प्रमोशन में बिजी हैं जिसमें वे रश्मिका मंदाना के साथ आने वाले हैं। इसी बीच अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर चौकाने वाले खबर ट्रेंड कर रही है। जानकारी के अनुसार, मास्टर अभिनेता और उनकी

By Team Khana Talkies · 9/1/2023

Vijay sangeetha divorce: साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति (Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरिसु के प्रमोशन में बिजी हैं जिसमें वे रश्मिका मंदाना के साथ आने वाले हैं। इसी बीच अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर चौकाने वाले खबर ट्रेंड कर रही है। जानकारी के अनुसार, मास्टर अभिनेता और उनकी वाइफ संगीता लेने के लिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि हाल ही में थलपति की आने वाली फिल्म वरिसु का म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ था, उस वक्त भी अभिनेता की वाइफ वहां मौजूद नहीं थीं। इसके अलावा कुछ प्रशंसक यह भी दावा कर रहे हैं कि थलपति की वाइफ निर्देशक एटली की वाइफ की गोदभराी की रस्म में भी नजर नहीं आईं।

Vijay sangeetha divorce: 

कैसे उड़ी तलाक की अफवाह

बता दें कि थलपति विजय और संगीता तलाक की शादी को 23 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं एक बेटा जेसन और बेटी दिव्या। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ये कपल सबसे खुशहाल जोड़ों में गिना जाता है लेकिन अचानक से इस अफवाह ने फैंस के बीच निराशा का माहौल बना दिया है। आपको बता ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब विजय के विकिपीडिया पेज ने दावा किया कि उन्होंने और संगीता ने पारस्परिक रूप से तलाक लेने का फैसला किया है। वहीं एटली की पत्नी प्रिया की गोद भराई और वरिसु के संगीत लॉन्च से संगीता के गायब होने से लोगों ने तलाक के कयास लगाए। हालांकि, कपल के एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को यह कहते हुए बताया कि तलाक की अफवाहें सच नहीं हैं और संगीता इन दिनों बच्चों के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं, इसलिए वे इन इवेंट्स में नहीं दिखीं। लिहाजा विजय और संगीता के तलाक की अफवाहें निराधार हैं और नहीं पता कि यह कैसे शुरू हुआ।

ऐसे हुई थी संगीता और विजय की पहली मुलाकात

साउथ के इस कपल की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। संगीता का विजय से परिचय एक कट्टर प्रशंसक के रूप में हुआ था। उस वक्त वे अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए यूके से चेन्नई आई थीं। जब वे मिले, तो उन्होंने पूवे उनक्कागा में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की। अभिनेता संगीता के डेडिकेशन से काफी इंप्रेस हुए और फिर उन्होंने फैन को अपने परिवार से मिलवाया। इसी तरह धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और इनके बीच प्यार वाले गुल खिले। संगीता और थलपित विजय ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की थी। ये कपल अपनी लाइफ में खुश है और तलाक की खबर महज अफवाह है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full