Exclusive: रणवीर सिंह की फिल्म को ऑस्कर भेजने पर दुखी हुए विजय सेतुपति, कहा – ‘दिल टूट गया…’
Vijay Sethupathi: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर सूर्खियों में हैं. फिल्म में विजय बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. हालांकि मेरी क्रिसमस के प्रमोशन्स में विजय सेतुपति ने रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय
Vijay Sethupathi: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर सूर्खियों में हैं. फिल्म में विजय बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. हालांकि मेरी क्रिसमस के प्रमोशन्स में विजय सेतुपति ने रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय को ऑस्कर में भेजने पर नाराजगी जाहिर की है.
सुपर डीलक्स वर्सेज गली बॉय
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने बताया कि उनकी फिल्म सुपर डीलेक्स (2019) को बड़े पर्दे पर खूब सराहना मिली थी. फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं इस फिल्म में विजय ने ट्रांसजेंडर का रोल अदा किया था. ऐसे में विजय को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म सुपर डीलेक्स को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया जाएगा. मगर सुपर डीलेक्स की जगह रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय को ऑस्कर में भेज दिया गया था. जिसके चलते सालों बाद विजय सेतुपति ने इस फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
विजय का दिल टूटा
मेरी क्रिसमस के प्रमोशन्स में सुपर डीलेक्स को ऑस्कर ना भेजने पर विजय सेतुपति को काफी दुख हुआ है. उन्होंने यहा तक कहा कि, इससे उनका और निर्माता-निर्देशक का भी दिल टूट गया है. विजय के अनुसार, ये फैसला मेरे और सुपर डीलेक्स की टीम के लिए दिल तोड़ने वाला था. लेकिन ये राजनीति थी. हम जानते हैं कि कुछ हुआ है. ऐसा इसलिए नहीं कि मैं इस फिल्म में था. अगर मैं उस फिल्म में नहीं होता. तो भी मैं चाहता कि वह फिल्म ऑस्कर में जाए. बीच में कुछ हुआ और मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता. यह आवश्यक है.
विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट
विजय सेतुपति को हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान में विलेन का रोल अदा करते हुए देखा गया था. जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद विजय कैटरीना के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आएंगे. ये फिल्म 12 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.