क्या विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग मनाया नया साल? तेज हुई दोनों के अफेयर की खबरें

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की युवाओं के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह जो भी पोस्ट करते हैं, फैंस उस पर काफी गहरी नजर रखते हैं। ऐसा ही कुछ रश्मिका मंदाना के साथ भी है। दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब नए साल के मौके पर दोनों ही सितारों ने [..

By ·

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की युवाओं के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह जो भी पोस्ट करते हैं, फैंस उस पर काफी गहरी नजर रखते हैं। ऐसा ही कुछ रश्मिका मंदाना के साथ भी है। दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब नए साल के मौके पर दोनों ही सितारों ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी है।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

विजय देवरकोंडा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूल में शैंपेन का आनंद लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। विजय देवरकोंडा के नए साल की पोस्ट के पंद्रह मिनट बाद रश्मिका मंदाना ने भी ‘हैलो 2023’ कहते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। दोनों की तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा है, जिसे देख एक बार फिर डेटिंग की खबरें उड़ने लगी हैं। अफवाह है कि दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मालदीव गए हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस धूप सेकती नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस में रश्मिका काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

वहीं, विजय ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक शानदार नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, ”एक साल जहां हम सभी के पास पल थे, जब हम जोर से हंसे, चुपचाप रोए, लक्ष्यों का पीछा किया, कुछ जीते, कुछ हारे। हमें हर चीज का जश्न मनाने की जरूरत है, क्योंकि यही जीवन है। नया साल मुबारक हो मेरे प्यार। नया साल शानदार हो।”

साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे रश्मिका-विजय!

इससे पहले, रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं, लेकिन उन्हें अभी तक ऐसी फिल्म ऑफर नहीं हुई है। दरअसल ‘Gulte’ के साथ एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ”अभी तक तो नहीं, लेकिन उम्मीद है कि इस साल या फिर अगले साल ऐसा हो सकता है। मुझे लगता है कि फैंस से मुझे बहुत सारे मैसेजेस मिले हैं, जिन्हें लगता है कि हमें स्क्रीन पर एक साथ आए काफी समय हो गया है। फिलहाल हम एक ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंट

बता दें कि रश्मिका मंदाना साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। वह बहुत जल्द ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा, ‘पुष्पा द रूल’ भी रश्मिका मंदाना के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी नजर आएगी।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

वहीं विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल वह शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित ‘कुशी’ नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सामंथा नायिका की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर, लक्ष्मी, अली, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर, शरण्या प्रदीप और रोहिणी भी कलाकारों का हिस्सा हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें