विकी ने बताया शादी के बाद जीवन में क्या बदलाव आए, इंटरव्यू में किया खुलासा
विकी कौशल और कटरीना कैफ बाॅलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने पिछले साल उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद दोनों अक्सर इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विकी कौशल ने अपनी शादी के बाद जीवन में आए [...]
विकी कौशल और कटरीना कैफ बाॅलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने पिछले साल उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद दोनों अक्सर इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विकी कौशल ने अपनी शादी के बाद जीवन में आए परिवर्तन को लेकर खुलासा किया था। आईये जानते है इस खुलासे के बारे में।
गुड न्यूज देना का नहीं है दबाव
एक्टर ने बताया कि पहले सिर्फ उन्हें मक्खन और परांठे खाने पसंद थे, लेकिन अब कटरीना को भी यह खाना पसंद है। इसके आगे बात करते हुए विक्की बोले कि पहले मुझे पैनकेक समझ नहीं आते थे, लेकिन अब मुझे पैनकेक काफी पसंद हैं।कुछ दिनों पहले जब एक्टर से पूछा गया था कि क्या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से कटरीना कैफ पर ‘गुड न्यूज’ देने का प्रेशर आया है, तो इसका भी जवाब विक्की कौशल ने दिया था।
उन्होंने कहा ‘नहीं कोई भी नहीं डाल रहा, वैसे वो बड़े कूल हैं’। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अपने और कटरीना के रिश्ते के बारे में उन्होंने घर पर सबसे पहले किसे बताया था।
गुपचुप तरीके से शुरू हुई थी लव स्टोरी
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी बडे ही गुपचुप तरीके से शुरू हुई थी। दोनों ने शादी के पहले बहुत कम पब्लिक अपरेंस दी थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया था। जब दोनों ने शादी की थी तो एकदम से कई लोगों को विश्वास नहीं हुआ था।