Exclusive: विक्की कौशल ने सैम बहादुर और एनिमल की टक्कर पर दिया रिएक्शन, क्रिकेट से की तुलना, कहा – ये फिल्म होगी सुपरहिट
Sam Bahadur vs Animal: अपकमिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिर के लिए बेहद खास होने वाला है. साल की दो बड़ी फिल्में एनिमल और सैम बहादुर (Sam Bahadur vs Animal) की एंट्री से धमाल मच सकता है. दोनों ही फिल्में 1 दिसंबर को रिलीज होंगी. ऐसे में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर [
Sam Bahadur vs Animal: अपकमिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिर के लिए बेहद खास होने वाला है. साल की दो बड़ी फिल्में एनिमल और सैम बहादुर (Sam Bahadur vs Animal) की एंट्री से धमाल मच सकता है. दोनों ही फिल्में 1 दिसंबर को रिलीज होंगी. ऐसे में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं रिलीजिंग से पहले अभिनेता विक्की कौशल ने इस क्लैश पर अपना पहला रिएक्शन दिया है.
सैम बहादुर वर्सेज एनिमल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल से पूछा गया कि, एनिमल और सैम बहादुर एक साथ रिलीज हो रही हैं. वहीं फिल्म को क्रिकेट के बुखार से बचाने के लिए सैम बहादुर को वर्ल्ड कप के बाद रिलीज करने का फैसला लिया गया था. तो विक्की ने क्रिकेट के अंदाज में इस सवाल का मजेदार जवाब दिया है.
हमारा खेल हिन्दी सिनेमा के लिए है
विक्की कौशल का कहना है कि, जब एक ही टीम के दो बल्लेबाज ओपनर के रुप में पिच पर उतरते हैं. तो आप ये नहीं कह सकते कि दोनों बल्लेबाज एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. वो एक टीम के लिए खेल रहे हैं. तो हम भी हिन्दी सिनेमा के लिए खेल रहे हैं.
विक्की ने बताया कौन सी फिल्म होगी सुपरहिट
एनिमल और सैम बहादुर के क्लैश पर बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि, जब एक खिलाड़ी बड़ा स्कोर तैयार करता है. जबकि स्ट्राइक बरकरार रखने के लिए अगला कम रन बनाते हुए आराम से खेलता है. दोनों की चीज जरुरी हैं. ऐसे में अगर आप पूछें कि कौन सी फिल्म सुपरहिट होगी और कौन सी कम कमाई करेगी. तो मैं आपको बता दूं कि इसका फैसला जनता करेगी.
विक्की कौशल की सैम बहादुर
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में विक्की सैम का रोल अदा कर रहे हैं. वहीं फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी और फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी.
रणबीर कपूर की एनिमल
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका अदा करेंगे. इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म में बतौर विलेन नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – ‘द डर्टी पिक्चर’ करने के लिए विद्या बालन को मिली थी धमकी, सालों बाद किया खुलासा, कहा – ‘खत्म हो सकता था करियर’