OMG! विक्की कौशल ने खोला शादीशुदा जिंदगी का राज, कहा – गुस्से में आकर कैटरीना कैफ ने कर दिया था शादी से इंकार, जानें क्या थी वजह

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में विक्की आर्मी ऑफिसर सैम मानेकशॉ का रोल अदा कर रहे हैं. वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने कैटरीना के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ पर भी कई दिलचस्प

By Sakshi Pandey · 26/11/2023

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में विक्की आर्मी ऑफिसर सैम मानेकशॉ का रोल अदा कर रहे हैं. वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने कैटरीना के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ पर भी कई दिलचस्प बातें की हैं.

विक्की को मिली थी कैटरीना से धमकी

सैम बहादुर के प्रमोशनल इवेंट विक्की ने फैंस को कैटरीना के गुस्से से रुबरु करवाया है. विक्की के अनुसार गुस्से में आकर कैटरीना ने उनसे शादी ना करने की भी धमकी दे डाली थी. जिसकी वजह विक्की और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके थी.

विक्की ने कहा कि, “मैंने फिल्म जरा हटके जरा बचके की आधी शूटिंग शादी के पहले ही पूरी कर ली थी. उसके बाद मैं अपनी शादी के लिए रवाना हुआ. शादी के दो दिन बाद ही उन्होंने मुझे फोन करके सेट पर बुलाया. तो फिर मुझे धमकी मिल गयी थी कि अगर तुम्हें दो दिन बाद ही सेट पर जाना है. तो शादी रहने ही दो. जिसके बाद मैंने सेट पर जाने से मना कर दिया और फिर मैं 5 दिन बाद फिल्म के सेट पर वापस गया था.”

कैटरीना से नहीं होती काम की बात

इसी इंटरव्यू के दौरान जब विक्की कौशल से पूछा गया कि, क्या वो फिल्मों की स्क्रिप्ट घर पर कैटरीना के साथ भी डिसकस करते हैं. तो इसके जवाब में विक्की ने कहा कि, हम घर पर काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं. बता दें कि, आने वाले 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाले हैं.

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल अदा करेंगे. इसके अलावा विक्की जल्दी ही शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी अहम भूमिका अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full