OMG! फिल्म की शूटिंग के दौरान Vicky Kaushal को लगी चोट, हाथों में फ्रैक्चर देखकर भावुक हुए फैंस, लिखा-विक्की भाई गेट वेल सून

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का नाम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में शुमार है. विक्की को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. पिछले साल सैम बहादुर में दमदार एक्टिंग करने के बाद विक्की को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में देखा गया था. वहीं नए साल के आगाज के साथ ही [...

By Sakshi Pandey · 8/2/2024

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का नाम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में शुमार है. विक्की को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. पिछले साल सैम बहादुर में दमदार एक्टिंग करने के बाद विक्की को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में देखा गया था. वहीं नए साल के आगाज के साथ ही Vicky Kaushal कौशन ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. मगर अब विक्की के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है.

विक्की को लगी चोट

खबरों की मानें तो शूट के दौरान विक्की कौशल को चोट लग गई है. जिसके चलते उन्हें शूटिंग बीच में छोड़कर आराम करने की सलाह मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, फिल्म छावा की शूटिंग के दौरान विक्की चोटिल हो गए हैं और उनके हाथ में तगड़ी चोट आई है. जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है. ऐसे में विक्की सेट पर नहीं जा सकते हैं और फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी गई है.

विक्की कौशल का वायरल वीडियो

विक्की कौशल की चोट का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें विक्की के हाथों में फ्रैक्चर देखा जा सकता है. खबरों के अनुसार फिल्म छावा के सेट पर इंटेंस एक्शन सीन शूट करते समय विक्की को ये चोट लगी है. वहीं विक्की को चोटिल देखकर फैंस भी घबरा गए हैं. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया, “ओह माय गॉड, आपके हाथ में फैक्चर कैसे हुआ, अपना ध्यान रखो”. वहीं कई यूजर्स ने विक्की के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हुए गेट वेल सून लिखा है.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो विक्की जल्दी ही फिल्म छावा के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे. इस फिल्म में विक्की कौशल पहली बार एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. वहीं विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी लीड रोल निभाएंगे. इस फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full