विक्की कौशल को सलमान खान से मिली थी यह बड़ी सीख, इंटरव्यू में किया खुलासा

शाहरुख खान बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सभी के फेवरेट माने जाते हैं। इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस उनके फैन और दोस्त है। सेलिब्रिटी अक्सर इंटरव्यू में उनसे जुड़े किस्से और कहानिया शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही किस्सा विकी कौशल ने हाल ही में किया था। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से मिली

By Amit Rajput · 28/2/2024

शाहरुख खान बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सभी के फेवरेट माने जाते हैं। इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस उनके फैन और दोस्त है। सेलिब्रिटी अक्सर इंटरव्यू में उनसे जुड़े किस्से और कहानिया शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही किस्सा विकी कौशल ने हाल ही में किया था। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से मिली बड़ी सीख का जिक्र किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

शाहरुख खान ने दी यह सलाह

एक इंटरव्यू में, विक्की ने कहा, “मैंने शाहरुख खान सर से एक बहुत ही दिलचस्प बात सीखी। उन्होंने मुझे बताया कि हर फिल्म में हमेशा एक थॉट जुड़ा होता है और यह निर्देशक के साथ आता है कि उनके पास क्या विज़न है। यह जरूरी है निर्देशक जिस थॉट के साथ आ रहा है उसे समझे और खुद को पूरी तरह से निर्देशक को सौंप दे।”

‘गोविंदा नाम मेरा’ के बारे में बात करते हुए, विक्की ने कहा, “मेरे लिए, यह फिल्म मेरी पहली फिल्म की तरह है क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। केवल सात साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी मैंने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है। यह एक बड़ी परीक्षा है, यह मेरी पहली फिल्म की तरह है। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए काम कर भी सकता है और नहीं भी, और मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं… जितना उत्साहित मैं ‘मसान’ के लिए था।”

विकी आए थे इस फिल्म में नजर

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘गोविंदा नाम मेरा’ में रेणुका शहाणे, सयाजी शिंदे और दयानंद शेट्टी भी शामिल हैं। ‘गोविंदा नाम मेरा’ पिछले साल 16 दिसंबर को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी। फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो, धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full