OMG! जब पहली बार शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे थे विक्की कौशल, तापसी पन्नू के साथ छिपना पड़ा था पर्दे के पीछे, जाने वजह

Vicky Kaushal: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म को फैंस की काफी सराहना मिल रही है. खासकर विक्की कौशल के रोल की दर्शक दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं. हालांकि विक्की (Vicky Kaushal) ने शाहरुख के घर मन्नत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. [

By Sakshi Pandey · 18/1/2024

Vicky Kaushal: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म को फैंस की काफी सराहना मिल रही है. खासकर विक्की कौशल के रोल की दर्शक दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं. हालांकि विक्की (Vicky Kaushal) ने शाहरुख के घर मन्नत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

शाहरुख ने भेजा बुलावा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि, शाहरुख खान ने मन्नत में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था. मगर विक्की को इसकी भनक तक नहीं थी. ऐसे में शाहरुख का इंवीटेशन मिलने के बाद विक्की घर के कपड़ों में ही मन्नत पहुंच गए. जहां उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा था. वहीं इस दौरान विक्की के साथ तापसी पन्नू और राजकुमार राव भी मौजूद थे.

जन्मदिन का जश्न निकली दिवाली पार्टी

विक्की ने ये मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि, शाहरुख सर ने मुझे फोन करके कहा कि कुछ दिन पहले मेरा जन्मदिन था. इसलिए डिनर ऑर्गेनाइज किया है. अपने दोस्तों के साथ घर आ जाओ. मुझे मन्नत से पहली बार बुलावा आया था. मैं बहुत खुश था और मुझे लगा कि जन्मदिन की पार्टी है. तो मैं कैजुअल कपड़ों में वहां पहुंच गया.

स्टार्स को देखकर हुए हैरान

विक्की कहते हैं कि, मन्नत में कदम रखते ही उनका सामना करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा समेत बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियों से हुआ. वहीं पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने भारी भरकम ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे. ऐसे में मैं, तापसी पन्नू और राजकुमार राव कैजुअल कपड़ों में वहां पहुंच गए थे. जिसके बाद पूरी पार्टी में हमें पर्दे के पीछे छिपना पड़ा था. हमने पूरा समय पर्दे के पीछे ही बिताया था.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full