Breaking: अंकिता लोखंडे की हार से नाराज हुईं विक्की जैन की भाभी, कहा – ‘ये बहुत गलत हुआ है’

Big Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले खत्म हो चुका है. मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं Big Boss 17 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही अंकिता लोखंडे काफी पहले ही शो से बाहर हो गई थीं. ऐसे में अंकिता की हार पर अब विक्की जैन की भाभी का [...]

By Sakshi Pandey · 29/1/2024

Big Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले खत्म हो चुका है. मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं Big Boss 17 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही अंकिता लोखंडे काफी पहले ही शो से बाहर हो गई थीं. ऐसे में अंकिता की हार पर अब विक्की जैन की भाभी का गुस्सा फूट पड़ा है.

चौथे नम्बर पर बाहर हुई अंकिता

शो के फिनाले में महज 5 कंटेस्टेंट बचे थे. वहीं फिनाले खत्म होने तक सभी धीरे-धीरे एलिमिनेट होते गए. फिनाले की शुरुआत काफी शानदार हुई थी. इस फिनाले में कई सितारों ने भी शिरकत की. वहीं शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट अंकिता लोखंडे ने लूटी थी. मगर अकिंता चौथे नम्बर पर ही एलिमिनेट हो गईं. वहीं तीसरे पायदान पर पहुंची मन्नारा चोपड़ा को भी शो से बाहर होने पड़ा. जिसके बाद अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी में असली टिक्कर देखने को मिली. मगर जनता की वोटिंग में मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली.

अंकिता की भाभी ने दिया बयान

विक्की जैन की भाभी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे अभी भी लग रहा है कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता को ही रहना चाहिए था. मुझे ये लगा था कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता ही आएंगी, लेकिन यह बहुत गलत हुआ है.’ वहीं उन्होंने मन्नारा चोपड़ा की भी तारीफ की है.

अंकिता का छलका दर्द

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अंकिता जैन की आंखों में आंसू थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, अंकिता मायूस होकर कार में बैठी हैं और उन्होंने पैपाराजी को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है. वहीं अंकिता के एलिमिनेशन से फैंस भी काफी नाराज हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full