नहीं रहे महान सिंगर पंकज उदास, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस!

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. महान प्लेबैक सिंगर पंकजद उदास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. Pankaj Udhas: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. महान प्लेबैक सिंगर पंकजद उदास का निधन हो गया [...]

By Shaikh Almina · 26/2/2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. महान प्लेबैक सिंगर पंकजद उदास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है.

Pankaj Udhas: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. महान प्लेबैक सिंगर पंकजद उदास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. रिपोर्ट की माने तो वे लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर पैदा कर दी है और लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

पंकज उधास के पीआर ने आज तक को बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है. फैंस भावुक हो गए हैं. वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट के निकट जेटपुर में जमींदार गुजराती परिवार में हुआ. उनके बड़े भाई मनहर उधास जाने माने है. घर में संगीत के माहौल से पंकाज उधास की भी रूचि संगीत की ओर हो गयी. महज सात वर्ष की उम्र से ही पंकज उधास गाना गाने लगे. उनके इस शौक को उनके बड़े भाई मनहर उधास ने पहचान लिया और उन्हें इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया.

पंकज उदास, चारण समुदाय से आने वाले, भारत के प्रसिद्ध गज़ल गायक थे। पंकज उधास ने 1980 में “आहत” एल्बम के साथ अपनी शुरुआत की. उन्हें 1986 में फिल्म “नाम” में “चित्ठी आई है” गाने के लिए प्रसिद्धि मिली। यह गीत आज भी लोकप्रिय है और उधास की सबसे पहचानी जाने वाली रचनाओं में से एक है.

उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उन्हें कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार शामिल हैं.

पंकज उधास के कुछ प्रसिद्ध गाने:

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full