एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है

Animal : रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल' ( Animal ) इस साल की अवेटेड फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में, रणबीर के जन्मदिन पर निर्माताओं ने आगामी फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे [...

By Shaikh Almina · 2/10/2023

Animal : रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ ( Animal ) इस साल की अवेटेड फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में, रणबीर के जन्मदिन पर निर्माताओं ने आगामी फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसी बीच दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ( Dharmendra ) ने फिल्म के टीजर से बेटे बॉबी देओल ( Bobby Deol ) के लुक पर अपनी रिएक्शन दी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

फिल्म में धर्मेंद्र द्वारा बॉबी देओल के किरदार को मासूम बताया जाना फैंस की विचारधारा से बिल्कुल मेल नहीं खाता। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा, “इतना भी मासूम नहीं है पाजी।” दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘एक पिता को उसका बेटा काफी मासूम लगता है। इस बात में कोई राय नहीं है।’ एक और यूजर ने लिखा, “मासूम बॉबी देओल अब बैड बॉय बॉडी देओल बन गए हैं सर।”

इन सब के बीच एक खबर आई थी कि रणबीर प्रति फिल्म करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एनिमल के लिए उन्होंने अपनी फीस 50 फीसदी कम कर दी। एक लीडिंग न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने प्रोड्यूसर्स- भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया।

एनिमल के लिए रणबीर और संदीप का पहली बार साथ आए हैं। आगामी एक्शन-क्राइम फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते की कहानी बताती है। इस फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full