सनी देओल को लेकर पिता धर्मेंद्र ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे है एक बेटे के तौर पर वो

यह साल बाॅलीवुड के लिए बड़ा ही खास रहा है। इस साल बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में आयी है। इनमें गदर 2 का भी नाम शामिल हैं। जो इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग को [...]

By Amit Rajput · 31/10/2023

यह साल बाॅलीवुड के लिए बड़ा ही खास रहा है। इस साल बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में आयी है। इनमें गदर 2 का भी नाम शामिल हैं। जो इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग को खूब सराहा गया है। उन्होंने फिल्म में गुस्से वाले किरदार को बखूबी निभाया है। हालांकि वह रियल लाइफ में एक इमोशनल इंसान है। जिसका खुलासा उनके पिता ने किया था।

पिता ने किया खुलासा

हाल ही में सनी देओल के पिता धर्मेद्र देओल ने एक टीवी शो में सनी देओल के बारे में बात की। उन्होंने ने बताया था कि, जब सनी छोटा था तब एक बार वो घर में खेलने के लिए बंदूक ले आया था। बंदूक से खेलते वक्त सनी ने घऱ में जितने भी शीशे लगे थे वो सारे ही तोड़ दिए थे। इस बात पर मैं काफी आग बबूला हो गया और मैं बिना कुछ सोचे समझे सनी की पिटाई कर डाली।”

धर्मेंद्र ने आगे कहा कि, “ मैंने गुस्से में सनी को पीट तो दिया था लेकिन फिर मुझे इस बात का काफी दुख भी हुआ था। वह उस वक्त काफी रो रहे थे। जब भी मैं उस पल को याद करता हूं तो मुझे अंदर से काफी तकलीफ महसूस होती है।”

पिता ने की दो शादी

बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। जिनसे उनके दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां भी हैं। धर्मेंद्र की दूसरी शादी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई है। इस कपल की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full