Varun Dhawan: जब अर्जुन कपूर और वरुण धवन की दोस्ती में आने वाली थी दरार, एक ही लड़की पर आ गया था दोनों एक्टर्स का दिल

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और अर्जुन कपूर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. दोनों एक्टर्स को बी-टाउन के जिगरी यारों में गिना जाता है. वहीं वरुण और अर्जुन की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रांग है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि, कुछ सालों पहले एक लड़की की वजह से दोनों

By Sakshi Pandey · 24/4/2023

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और अर्जुन कपूर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. दोनों एक्टर्स को बी-टाउन के जिगरी यारों में गिना जाता है. वहीं वरुण और अर्जुन की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रांग है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि, कुछ सालों पहले एक लड़की की वजह से दोनों की दोस्ती खतरे में आ गई थी. जी हां, इस इंसीडेंट का खुलासा खुद बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने किया है.

दरअसल वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने हाल ही में फेमस शो ‘यारों की बारात में’ एक साथ शिरकत की थी. ऐसे में वरुण ने शो के दौरान सालों पुराना किस्सा शेयर किया था. वरुण ने बाताया कि, मेरी और अर्जुन की पहली मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी. जहां हम दोनों ने साथ में एक्टिंग सीखी और वहीं से हमारी दोस्ती की भी शुरुआत हुई. एक्टिंग स्कूल में अर्जुन काफी शांत और शर्मीले स्वाभाव का था. तो मुझे लगता था कि, इसका यहां मेरे अलावा और कोई दोस्त नहीं है.

वरुण ने आगे बताया कि, एक्टिंग स्कूल में मेरा एक लड़की पर क्रश था. लेकिन मुझे नहीं पता था कि, वो अर्जुन से भी बात करती है. असल में उसने हम दोनों को घुमाया. इसी कड़ी में वो लड़की मुझे एक पार्टी में ले गई. जहां उसने काफी ज्यादा ड्रिंक कर ली थी और मेरे साथ जमकर डांस कर रही थी. मुझे लगा कि वो भी मुझे पसंद करती है. लेकिन नशे में उसका सच बाहर आ गया.

वरुण ने कहा कि, पार्टी में उस लड़की ने मुझसे कहा कि, अर्जुन और मेरा सीन चल रहा था. मगर मैं अर्जुन में इंट्रेस्ट नहीं रखती हूं. मैं तुमको पसंद करती हूं. वरुण कहते हैं कि, उस लड़की की बात सुनकर मै काफी हर्ट हो गया था. मुझे बुरा लगा कि बेस्ट फ्रेंड्स होने के बावजूद अर्जुन ने ये बात मुझसे शेयर नहीं की.

ये भी पढ़ें – Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन और पत्नी आलिया के तलाक पर अदालत ने लिया एक्शन, दोनों को दी कोर्ट के बाहर मामला हल करने की नसीहत

वहीं चैट शो में वरुण की बातों पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, वरुण एक्टिंग स्कूल में हर लड़की के साथ फर्ल्ट करता था. सच कहूं तो फिल्म गरम मसाला वरुण की लाइफ पर ही बेस्ड है. हालांकि चैट शो के दौरान दोनों ने फैंस के साथ अपनी बॉन्डिंग भी शेयर की है. दोनों ने बताया कि, करियर में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं. जिससे हमारी दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत हो गई है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full