Exclusive: सलमान खान के साथ फिल्म करने पर बोले करण जौहर, वरुण धवन ने पूछा सलमान पर सवाल, करण ने दिया मजेदार जवाब

KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) के पिछले चार एपिसोड को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में बी-टाउन के दो हैंडसम हंक वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होने वाली है. दोनों कलाकारों ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक साथ [...]

By ·

KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) के पिछले चार एपिसोड को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में बी-टाउन के दो हैंडसम हंक वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होने वाली है. दोनों कलाकारों ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं अब दोनों की जोड़ी कॉफी विद करण में शिरकत करने वाली है. जिसका वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

करण ने शेयर किया प्रोमो

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है. जिसमें सिद्धार्थ और वरुण काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों एक्टर्स कैमरे के सामने जमकर मस्ती भी कर रहे हैं. शो का प्रोमो साझा करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा- “लड़के वापस आ गए हैं!!! सभी सौम्य, सभी पागलपन और प्रेम… बने रहें क्योंकि वे एक तूफान खड़ा कर रहे हैं!! #HotstarSpecials #KoffeeWithKran सीजन 8 – नया एपिसोड 23 नवंबर को केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा! #KWKS8OnHotstar।”

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सिद्धार्थ ने पूछा सलमान पर सवाल

करण के द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो में सलमान खान का जिक्र भी सुनने को मिला है. दरअसल शो में वरुण धवन को करण जौहर से सवाल पूछने का मौका मिलता है. ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए वरुण ने करण ने पूछा कि, “आप सलमान खान को किसी फिल्म के लिए हां कैसे कहते हैं?” जिसके जवाब में करण जौहर कहते हैं कि, “भीख मांगो, उधार लो, चोरी करो.” करण जौहर का जवाब सुनकर दोनों कलाकारों की भी हंसी निकल पड़ी.

बता दें कि, कॉफी विद करण का ये एपिसोड 23 नवंबर को छोटे पर्दे पर ऑन एयर किया जाएगा. ऐसे में करण जौहर के स्टूडैंट्स को फिर से स्क्रीन पर मस्ती और धमाल मचाते देखना फैंस के लिए भी मजेदार एक्सपीरियंस साबित होगा.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें