Miss Universe 2022: USA की R Bonney Gabriel बनी मिस यूनिवर्स, पूर्व ब्रह्माण्ड सुंदरी हरनाज संधू ने पहनाया ताज

Miss Universe 2022 Winner: अमेरिका के न्यू ऑरलेंस शहर में सपन्न हुआ 71वें मिस यूनिवर्स का कांटेस्ट। इस बार USA की R' Bonney Gabriel के सर सजा ताज। इस खिताब का ऐलान होते ही गैब्रिएल काफी इमोशनल हो गईं और खुशी का इजहार आंसुओं से किया। अलग अलग देश से आईं सभी सुंदरियों को पीछे [...]

By Akanksha Pandey · 15/1/2023

Miss Universe 2022 Winner: अमेरिका के न्यू ऑरलेंस शहर में सपन्न हुआ 71वें मिस यूनिवर्स का कांटेस्ट। इस बार USA की R’ Bonney Gabriel के सर सजा ताज। इस खिताब का ऐलान होते ही गैब्रिएल काफी इमोशनल हो गईं और खुशी का इजहार आंसुओं से किया। अलग अलग देश से आईं सभी सुंदरियों को पीछे कर के अपने नाम किया मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब।

Miss Universe 2022 Winner R’ Bonney Gabriel

मिस यूनिवर्स बनीं गैब्रिएल हुई इमोशनल

खिताब के ऐलान होते ही गैब्रिएल काफी इमोशनल हो गईं। और हो भी क्यों ना ये ताज उन्हें सभी देशों से आईं सुंदरियों को पिछाड़ कर जो पाया है। ये ताज भारत की हरनाज़ संधू ने पहनाया। आपको बता दें हरनाज़ संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब 2021 में जीता था। सोशल मीडिया पर भी इस इवेंट में कैपचर्ड मोमेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

टॉप थ्री में कौन

71वें मिस यूनिवर्स का समारोह अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑरलेंस सिटी में हुआ। इस इवेंट में टॉप थ्री में अमेरिका की आर बॉनी गैब्रिएल, वेनेजुएला की अमांडा डूडामेल न्यूमेन और डॉमनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज ने अपनी स्थान बनाया था। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमांडा रहीं। वहीं सेकंड रनरअप डॉमनिकेन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। आपको बता दें इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में आए हुए 86 हसीनाओं को पीछे कर गैब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया है।

Miss Universe 2022 Top 3

भारत की दिविता ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें हर साल की तरह इस बार भी भारत ने इस ब्यूटी पीजेंट में अपनी दावेदारी दिखाई। भारत से दिविता राय ने हिस्सा लिया था। लेकिन दिविता अपनी जगह टॉप 16 तक ही कायम कर पाईं।

Divita Rai in Top 16

एक नज़र मिस यूनिवर्स आर बॉनी गैब्रिएल पर

मिस यूनिवर्स 2022 की विनर R Bonney Gabriel 28 की हैं। वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं। वो मिस यूएसए खिताब जीतने वाली पहली फिलिपिनो अमेरिकी भी हैं। गैब्रिएल अपने कपड़ों को डिजाइन करते वक्त मैटेरियल को रीसाइकल करती है जिससे पॉल्यूशन को कम किया जा सके।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full