Pathaan पर आया Urfi Javed का दिल, कहा- ‘मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो शाहरुख’
Urfi Javed On Shah Rukh Khan: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' काफी सुर्खियों में हैं। हर तरफ फिल्म की चर्चा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के बड़े से बड़े सेलेब्स शाहरुख की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब हाल ही में, उर्फी जावेद का दिल भी पठान पर [...]
Urfi Javed On Shah Rukh Khan: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ काफी सुर्खियों में हैं। हर तरफ फिल्म की चर्चा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के बड़े से बड़े सेलेब्स शाहरुख की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब हाल ही में, उर्फी जावेद का दिल भी पठान पर आ रुका है। जी हां, उर्फी जावेद शाहरुख खान की दूसरी बीवी बनना चाहती हैं।
उर्फी जावेद ने कही दिल की बात
दरअसल, उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उर्फी से पूछते हैं कि बायकॉट ‘पठान’ पर आपकी क्या राय है, जिस पर उर्फी कहती हैं, ”मुझे बायकॉट करो पर प्लीज शाहरुख खान को देख लो आप लोग। आई लव यू शाहरुख। मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो।”
‘पठान’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
शाहरुख की फिल्म की बात करें, तो ‘पठान’ ने शुरुआती तीन दिनों में भारत में लगभग 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है और वर्ल्डवाइट 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।