Urfi Javed को शरारा में देख हैरान रह गए लोग, एक्ट्रेस ने बताया इस ड्रेस के पहनने का कारण

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उर्फी जावेद साधारण ड्रेस में नजर आईं और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) के वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उर्फी जावेद को [

By Shaikh Almina · 30/11/2023

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उर्फी जावेद साधारण ड्रेस में नजर आईं और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) के वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उर्फी जावेद को वीडियोज और फोटोज पर लोग कमेंट भी खूब करते हैं। अब उर्फी जावेद एक बार फिर कैमरे में कैद हुई हैं और उनके फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस ने लोगों का एक बार फिर ध्यान खींचा है। इस बार उर्फी जावेद ने साधारण तरह की ड्रेस पहनी तो लोगों को ये हजम नहीं हुआ और उनको लेकर रिएक्शन दिए हैं। उर्फी जावेद ने शरारा पहना था और उन्होंने बताया कि उन्होंने ये ड्रेस क्यों पहनी है।

उर्फी जावेद पर कमेंट की बौछार

https://www.instagram.com/reel/C0Q3AyeCU2a/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने शरारा ड्रेस पहनी हुई है। उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह पैपराजी को निराश नहीं किया और उन्हें अलग-अलग एंगल से पोज दिए। उर्फी जावेद पैपराजी को बता रही हैं कि उनके टेलर की मां की डेथ हो गई इसलिए उनके पास ‘उर्फी आउटफिट’ नहीं बचे हैं और वह ये ड्रेस पहनकर आई हैं। उर्फी जावेद का वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अधिकतर उन्हें निशाना बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये सूरज कहां से निकला है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘आज नींद में है लगता है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये मैं सपना तो नहीं देख रहा।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये उर्फी जावेद हो ही नहीं सकती।’

उर्फी जावेद को यूनिक ड्रेसिंग-फैशन सेंस से मिली पहचान

उर्फी जावेद ने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में शो ‘बड़े भैया की दुल्‍हनिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उर्फी जावेद का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है। उर्फी जावेद ने कई रियलिटी शोज में हिस्सा भी लिया। उर्फी जावेद को अपने यूनिक ड्रेसिंग और फैशन सेंस से काफी ज्यादा पहचान मिली है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी रहती हैं और अपनी झलक फैंस को दिखाती रहती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full