Urfi Javed: उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, बीमारी की हालत में पुलिस स्टेशन पहुंची उर्फी

Urfi Javed: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी के यूनीक ड्रेसिंग सेंस कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का भी कारण बन जाते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उर्फी की बड़ी फैन फॉलोइंग है. बेशक उर्फी के फैंस उन्हें काफी प्यार दे

By Sakshi Pandey · 16/4/2023

Urfi Javed: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी के यूनीक ड्रेसिंग सेंस कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का भी कारण बन जाते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उर्फी की बड़ी फैन फॉलोइंग है. बेशक उर्फी के फैंस उन्हें काफी प्यार देते हैं. मगर इस बार उर्फी को धमकी भरे मैसेज आए हैं.

दरअसल उर्फी जावेद को हाल ही में मुबंई के एक पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया है. जहां उर्फी धमकी भरे मैसेज की कंप्लेन्ट लिखवाने पहुंची थीं. वहीं उर्फी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है.

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि, मैं बहुत बीमार हूं. इसके बावजूद मैं पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी हूं. क्योंकि किसी ने मेरे कपड़ों को लेकर मुझे धमकी भरे मैसेज किए हैं. मुझे पहले भी ऐसी कई थ्रेट कॉल आए हैं. मगर इस बार धमकी देने वाले को मेरा मोबाइल नम्बर और कार नम्बर जैसी कई जानकारियां पता है. जिसके चलते ये एक सीरियस थ्रेट कॉल हो सकता  है.

ये भी पढ़ें – ‘काश मैं आपको एक बार गले लगा पाती’, सतीश कौशिक की बेटी की चिट्ठी सुनकर आँखों में भर आएँगे आँसू

वहीं उर्फी ने इंटाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि, नीरज पांडे के ऑफिस से मुझे किसी ने फोन किया. उसने खुद को नीरज पांडे का असिस्टेंट बताया और कहा कि मेरे सर आपसे मिलना चाहते हैं. तो मैंने उससे कहा कि, मुझसे मिलने से पहले अपने सर से कहो कि, जिस काम के सिलसिले में वो मुझसे मिलना चाहते हैं. उस प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी मुझे भेजें. जिसे सुनने के बाद वो तिलमिला उठा और गुस्से में मुझसे कहा कि, सर की इंसल्ट करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई.

उर्फी आगे बताती हैं कि, उसी फोन के दौरान उसने कहा कि, मेरे पास तुम्हारी कार का नम्बर सहित कई पर्सनल जानकारियां हैं. तुम जिस तरह के कपड़े पहनती हो, उसके बाद तुम सिर्फ मौत डिजर्व करती हो और मैं तुम्हे मरवा भी सकता हूं.

गौरतलब है कि, उर्फी को इससे पहले भी कई धमकियां मिल चुकी हैं. मगर इस बार मामला गंभीर है. जिसके चलते उर्फी ने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाना बेहतर समझा है. वहीं सोशल मीडिया पर उर्फी के फैंस भी इस थ्रेड कॉल पर खुलकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full