Urfi Javed फिर एक बार अजीबो-गरीब ड्रेस में आईं नजर, तस्वीर देख रह जाएंगे हैरान

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी बोल्डनेस और अतरंगी फैशन सेंस को लेक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम (Urfi Javed Instagram) पेज काफी एक्टिव है और एक्ट्रेस की बोल्डनेस का सबूत है। उर्फी जावेद आए दिन नए फोटो और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं,

By Team Khana Talkies · 27/1/2023

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी बोल्डनेस और अतरंगी फैशन सेंस को लेक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम (Urfi Javed Instagram) पेज काफी एक्टिव है और एक्ट्रेस की बोल्डनेस का सबूत है। उर्फी जावेद आए दिन नए फोटो और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, जिनमें उन्होंने बेहद कम कपड़े पहने होते हैं। उर्फी ने कुछ देर पहले ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद ने अजीबो-गरीब ड्रेस में शेयर की तस्वीर

दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनकी ये ड्रेस है क्या ये बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने नीचे एक ब्लैक कलर का सर्कट पहना हुआ है और ऊपर तिकोण कैप सा कुछ लगाया हुआ है, जो किसी की भी समझ से बाहर है।

उर्फी जावेद पर चल रहा है केस

बता दें कि उर्फी जावेद उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो हमेशा ही बेबाक होकर अपनी बात रखना जानती हैं। हाल ही में, बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर एक्शन लेने की मांग की थी। बीजेपी नेता का कहना था कि उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। इसलिए वो चाहती हैं कि मुंबई पुलिस उर्फी पर कार्रवाई करें। बीजेपी नेता की बात सुनने के बाद उर्फी जावेद ने कहा था कि वो कुछ गलत नहीं कर रही हैं। इसलिये उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full