कपड़े सुखाने वाली क्लिप से Urfi Javed ने बनाई ड्रेस, लोगों ने मंगा एक्ट्रेस के दर्जी का नंबर

Urfi Javed Look: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है। यही नहीं उनके बोल्ड आउटफिट के लिए उन पर केस भी किया जा चुका है, लेकिन उर्फी जावेद को इन सब से कोई खासा फर्क नहीं पड़ता [...]

By ·

Urfi Javed Look: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है। यही नहीं उनके बोल्ड आउटफिट के लिए उन पर केस भी किया जा चुका है, लेकिन उर्फी जावेद को इन सब से कोई खासा फर्क नहीं पड़ता है। तभी तो एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट ड्रेस में अपनी वीडियो शेयर की है। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

Urfi Javed ने क्लिप से बनाई ड्रेस

दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी कपड़े सुखाने वाले एक स्टैंड के पास खड़ी दिख रही हैं, जिस पर कुछ कपड़े सुख रहे हैं। उर्फी इसमें से एक क्लिप निकालती हैं और फिर अपने नए लुक में आ जाती है। बेज कलर के इस आउटफिट के साथ उर्फी ने मैचिंग हील्स भी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

यूजर्स ने मंगा दर्जी का नंबर

अब जैसे ही उर्फी जावेद का ये वीडियो सामने आया लोगों ने उर्फी से उनके दर्जी का नंबर मंगना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ”तभी सोचूं मेरे कपड़े सुखाने वाला क्लिप कहा जाता है… चोरी पकड़ी गई।” एक अन्य ने कहा, ”सच में तुम्हारा कोई जवाब नहीं लेकिन तुम्हारा ड्रेसिंग सेंस कमाल का है।” एक ने लिखा, ”मुझे लगा वो कपड़े सुखाने वाला स्टैंड ही गले में डाल लेगी।” तो एक ने कमेंट किया, ”अपने दर्जी का नंबर दे दो यार।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें