Urfi Javed: उर्फी जावेद को सूट सलवार में देखना चाहते हैं एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंची उर्फी ने खोली इस कंटेस्टंट की पोल

Urfi Javed: फेमस फैशन आइकॉन उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर गेस्ट नजर आ रही हैं. ऐसे में जहां एक तरफ बिग बॉस के घर में कदम रखते ही उर्फी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करनी शुरु कर दी. तो वहीं कुछ कंटेस्टें की फेक लव स्टोरी [...]

By Sakshi Pandey · 8/8/2023

Urfi Javed: फेमस फैशन आइकॉन उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर गेस्ट नजर आ रही हैं. ऐसे में जहां एक तरफ बिग बॉस के घर में कदम रखते ही उर्फी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करनी शुरु कर दी. तो वहीं कुछ कंटेस्टें की फेक लव स्टोरी देखकर उर्फी भड़क गईं और लाइव शो में उनकी धज्जियां उड़ा कर रख दी.

वैसे को उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जानी जानी हैं. तो भला बिग बॉस के मंच पर उर्फी अपने ड्रसिंग सेंस को कैसे फॉलो नहीं करती. ऐसे में जब उर्फी बिग बॉस के घर में घुसीं. तो उनकी ड्रेस देखकर सभी शॉक रह गए. इस दौरान उर्फी ने स्क्रू से बना ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था. वहीं उर्फी ने अपनी इस ड्रेस का नाम स्क्रू यू अप बताया.

हालांकि उर्फी को इन कपड़ों में देखकर शो के कंटेस्टेंट एल्विश यादव को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. इस दौरान उन्होंने उर्फी के सामने सूट सलवार पहनने की मांग कर दी. आमतौर पर उर्फी अपने कपड़ों से जुड़े बयानों पर भड़क जाती हैं. मगर इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. बल्कि उर्फी ने तो एल्विश को सूट सलवार पहनने का भी प्रॉमिस कर दिया.

दरअसल शो में सभी के साथ मस्ती करते हुए उर्फी ने एल्विश से पूछा कि, उन्हें कौन सा आउटफिट कैरी करना चाहिए. तो इसके जवाब में एल्विश ने कहा कि, “सूट सलवार.” तो वहीं पूजा भट्ट बीच में बोल पड़ीं कि, “मुझे पता था वो यही कहने वाला है.” वहीं उर्फी ने एल्विश से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बेहद शालीनता से जवाब दिया कि, “ऐसे ही वो भी अच्छा लगेगा आप पर. मैंने केवल अपनी राय रखी है.”

एल्विश का जवाब सुनने के बाद उर्फी ने फिर पूछा कि, “आप मुझे कौन से रंग के सूट सलवार में देखना चाहते हैं.” तो इसके जवाब में एल्विश ने कहा कि, “हरे रंग का सूट सलवार आप पर काफी अच्छा लगेगा.” जिसके बाद उर्फी ने एल्विश से वादा किया कि वो शो के फिनाले में हरे रंग का सूट सलवार ही पहनकर आएंगी.

ये भी पढ़ें – सद्गुरु ने किया अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का रिव्यू, फिल्म देखने के बाद ऐसा था सद्गुरु का रिएक्शन

हालांकि एल्विश के साथ गुफ्तगू करने के बाद उर्फी ने जिया शंकर और अभिषेक की क्लास लगा दी. उर्फी ने जिया से कहा कि, “अभिषेक के साथ आपका लव एंगल फेक लगता है. अविनाश और जेड आपके बहुत अच्छे दोस्त थे. लेकिन आपने उनकी तरफ दोस्ती नहीं निभाई. मुझे लगता है कि जब आपको पता चला कि अभिषेक और आपका रिश्ता बाहर ट्रेंड कर रहा है. तो अभिषेक की तरफ आपका झुकाव बढ़ गया.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full