OMG! उर्फी जावेद हुई अस्पताल में भर्ती, फोटो शेयर कर लिखी ये बात, यूजर्स बोले- बिना कपड़ो के घूमोगी तो…
Urfi Javed: फेमस फैशन आइकॉन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सूर्खियों में रहती हैं. मगर नए साल की शुरुआत Urfi Javed के लिए बेहद मनहूस साबित हुई है. 2024 आते ही उर्फी की सेहत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. उर्फी से शेयर की फोटो उर्फी [...]
Urfi Javed: फेमस फैशन आइकॉन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सूर्खियों में रहती हैं. मगर नए साल की शुरुआत Urfi Javed के लिए बेहद मनहूस साबित हुई है. 2024 आते ही उर्फी की सेहत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं.
उर्फी से शेयर की फोटो
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं. वहीं उर्फी ने अस्पताल का गाउन भी पहना है. इसके अलावा उर्फी के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है और उर्फी दो उंगलियों से विक्टरी का सिंबल दिखा रही हैं. उर्फी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं उर्फी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, 2024 की धमाकेदार शुरुआत. हालांकि इसके साथ उर्फी ने बीमारी का जिक्र नहीं किया है. ऐसे में उर्फी की तबीयत बिगड़ने की वजह अभी भी साफ नहीं है.
फैंस ने किया कमेंट
उर्फी जावेद को अस्पताल में देखकर कई लोग उनके जल्दी सेहतमंद होने की कामना कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग उर्फी की फोटो पर मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, ‘बिना कपड़ो के घूमो तो ठंड तो लगेगी ही.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम्हें नजर लग गई है…पूरे कपड़े पहना करो.’ इसी कड़ी में एक यूजर ने उर्फी से पूछा कि, ‘क्या तुम सचमुच बीमार हो या ये आपकी कोई नई ड्रेस है?’ हालांकि पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद ही उर्फी ने ये तस्वीर डिलीट कर दी है. वहीं उर्फी ने अभी तक अपनी सेहत पर कोई अपडेट नहीं दिया है.
उर्फी जावेद का वर्कफ्रंट
उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से लाइम लाइट में आई थीं. हालांकि इस शो से उर्फी महज एक हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं. मगर उसके बाद से उर्फी अपनी अतरंगी ड्रेसों की वजह से रोज सूर्खियां बटोरती हैं. वहीं उर्फी जल्दी ही एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.