IAS टॉपर लखनऊ के Aditya Srivastava का इंटरव्यू, इस चीज को बताया तैयारी का बाइबल, दिए खास टिप्स
सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव (27) ने मंगलवार को कहा कि आईएएस के लिए चयन होना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है. UPSC Topper Aditya Srivastava: UPSC मुख्य परीक्षा 2023 के ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सर्विसेज
सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव (27) ने मंगलवार को कहा कि आईएएस के लिए चयन होना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है.
UPSC Topper Aditya Srivastava: UPSC मुख्य परीक्षा 2023 के ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सर्विसेज के अपने सपने को पूरा करने के लिए गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की हाई पेड नौकरी ने इस्तीफा दे दिया था।
आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले श्रीवास्तव साल 2019 में बेंगलुरु के गोल्डमैन सैक्स में लगभग 2.5 लाख रुपये प्रति माह की नौकरी पर काम कर रहे थे। लेकिन उन्होंने सिर्फ 15 महीने की नौकरी की, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया और पढ़ाई के लिए बैंगलूरू से घर लौट आए।
A journey I will cherish lifelong full of gratitude to all those who stood by me throughout ।।
— Aditya Srivastava (@AdityaSri_1) April 16, 2024
Dreams do come true… 🤩#UPSC2023 AIR 1 #AdityaSrivastava #UPSC #IAS pic.twitter.com/QSfi7etfbr
श्रीवास्तव से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने गोल्डमैन सैक्स के बजाय यूपीएससी क्यों चुना तो उन्होंने जवाब दिया, “किसी को यह याद नहीं है कि गोल्डमैन सैक्स में पार्टनर के रूप में किसने काम किया था, लेकिन हर कोई जानता है कि मिस्टर टीएन शेषन कौन हैं।”
Till the morning, I was praying that may God put me in the top 70. It took a bit of time to sink in that I have got 1st rank. I don't think anyone can say that he or she was expecting to get 1st rank.#UPSC #UPSC2023 #AIR1 #AdityaSrivastava
— Aditya Srivastava (@AdityaSri_1) April 16, 2024
pic.twitter.com/Wrd4QLK74W
आदित्य ने सफलता का श्रेय किसे दिया?
आदित्य ने कहा, “सबसे बड़ा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है. इसके बाद मेरे मेंटर्स, टीचर्स, सीनियर्स और रिलेटिव्स जिन्होंने मेरी मदद की उन्हें भी क्रेडिट जाता है।”
आदित्य ने दिए ये टिप्स?
आदित्य ने टिप्स देते हुए कहा, “हार्डवर्क के साथ-साथ स्मार्टवर्क भी करें। पिछले साल के पेपर्स आपके लिए बाइबल हैं। उनको आप ढंग से एनालाइज करें, उनके पैटर्न को आइडेंटिफाई करें और साथ-साथ अपनी गलतियों को सुधारने में फोकस करें। मुझे लगता है इस तरह से मेरा भी बड़ा पार लगा है और हर किसी का भी लग सकता है।”
बता दें श्रीवास्तव ने इससे पहले 2022 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 236वां स्थान प्राप्त किया था और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) को चुना था। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पिछली बार की गलतियों से सीख लेते हुए और उन्हें सुधारने के बाद आज उन्होंने टॉप रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि सेल्फ मोटिवेशन और निरंतरता इसमें सफल होने की कुंजी है।
आदित्य ने कहा कि पद संभालेने के बाद उनका पहला काम “उन सभी योजनाओं को लागू करना होगा जो सरकार अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार लोगों के लिए बना रही है”।