IAS Success Story: जिंदगी कभी एक सी नहीं होती हैं और इसका सबूत हैं C Vanmathi! कभी बचपन में चराती थीं भैंस, जानिए आईएएस अधिकारी की बेहद इंस्पायरिंग जर्नी
सी वनमती एक ऐसी आईएएस अधिकारी जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ जर्नी के बारे में बताने वाले हैं। Life Success Story: जिंदगी हमें काफी कुछ सिखाती हैं। कुछ लोगों के लिए लाइफ काफी आसान होती हैं तो कुछ लोगों के लिए लाइफ काफी मुश्किल होती हैं। हालांकि लाखों [...]
सी वनमती एक ऐसी आईएएस अधिकारी जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ जर्नी के बारे में बताने वाले हैं।
Life Success Story: जिंदगी हमें काफी कुछ सिखाती हैं। कुछ लोगों के लिए लाइफ काफी आसान होती हैं तो कुछ लोगों के लिए लाइफ काफी मुश्किल होती हैं। हालांकि लाखों मुश्किलों के बाद भी कुछ लोग इतनी मेहनत करते हैं कि उन्हें कामयाबी मिल ही जाती हैं। ऐसी ही कहानी है आईएएस अधिकारी सी वनमती की।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
कभी बचपन में चराती थी भैंस
तमिलनाडु की सी वनमती की लाइफ में इतनी आसान नहीं थी। बचपन में वह भैंस चराती थी तो वहीं बड़ी होकर पढ़ाई के साथ नौकरी की और फिर बनी आईएएस अधिकारी। ऐसे में अगर आप भी अपनी लाइफ से परेशान है तो आपको एक बार सी वनमती की लाइफ जर्नी के बारे में जरूर जानना चाहिए।
सी वनमती की लाइफ जर्नी
सी वनमती बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह तमिलनाडु के इरोड जिले की रहने वाली हैं। वह अपने जिली की जिला कलेक्टर से काफी अधिक प्रभावित हुआ करती थी। वह उनकी तरह बनना चाहती थी और अपने देश के लिए कुछ खास करना चाहती थी।
कैसे बनी आईएएस अधिकारी
हालांकि 12वीं के बाद उनका पूरा परिवार यह चाहता था कि वह शादी कर लें। हालांकि उन्होंने शादी के लिए साफ तरीके से मना कर दिया था। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वह नौकरी करने लगी ताकि वह अपने परिवार की मदद कर सकें। वह नौकरी के साथ ही अपनी आगे की पढ़ाई भी करती थी। सी वनमती की मेहनत ने रंग दिखाया और उन्होंने दूसरे बार में ही अपना एग्जाम क्लियर कर लिया।