उमर रियाज ने भाई आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इतनी इम्पोर्टेंस मत दो’

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हो चुका है। अब आसिम के भाई उमर रियाज ने इस ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। Umar Riaz On Asim Riaz-Himanshi Khurana: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बनी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी टूट गई है। दोनों का रिश्ता बहुत ही चर्चाओं [...

By Shaikh Almina · 15/1/2024

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हो चुका है। अब आसिम के भाई उमर रियाज ने इस ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

Umar Riaz On Asim Riaz-Himanshi Khurana: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बनी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी टूट गई है। दोनों का रिश्ता बहुत ही चर्चाओं के बीच शुरू हुआ था। आसिम ने नेशनल टीवी पर हिमांशी को प्रपोज किया, तो हिमांशी ने भी शो में वापिस आकर इस रिश्ते को स्वीकार किया। हालांकि, अब दोनों ही आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। इस ब्रेकअप पर आसिम के भाई उमर रिजाय ने कमेंट किया है। उमर ने बेहद ही हैरानी वाला बयान देते हुए कहा है कि उन्हें इस ब्रेकअप को ज्यादा इम्पोर्टेंस नहीं देनी चाहिए।

उमर रियाज ने आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, उमर रियाज (Umar Riaz) ने इंडिया एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर बात की है। उमर ने बताया कि जिंदगी में जब भी कोई घटना घटती है, तो उसका एक कारण जरूर होता है। उमर रियाज ने बताया कि लोग आपके जीवन में आते जाते रहेंगे। आप उनसे शादी कर लेते हैं, तो इसका मतलब है कि वे आपके लिए ही बने हैं। यदि वे अलग हो जाते हैं, तो आपका उनके साथ रहना तय नहीं था।

उमर ने आगे कहा कि लोगों को ब्रेकअप की खबरों को इतना तूल देना बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह तलाक नहीं है। उमर ने बताया कि ब्रेकअप उन दोनों का निजी फैसला है, और उन्हें यह निर्णय लेने का पूरा अधिकार है कि उन्हें अपने रिश्ते को जारी रखना है या अलग होना है। बता दें कि उमर रियाज पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन वह बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुके हैं। उमर को जल्द ही एमटीवी के शो को होस्ट करते हुए देखा जाएगा।

हिमांशी खुराना आसिम रियाज का क्यों हुआ ब्रेकअप

बता दें कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने कुछ समय पहले ही अपने ब्रेकअप का ऐलान करके फैंस को हैरान कर दिया। कपल ने खुलासा किया था कि वह दोनों अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए इस रिश्ते को यहीं खत्म कर रहे हैं। आसिम से ब्रेकअप के बाद हिमांशी को भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से उन्होंने जवाब भी दिया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full