Throwback: दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के सामने रखी थी ये अजीब शर्त, पढ़ें पूरी खबर

Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बड़े पर्दे से लेकर रियल लाइफ में भी काफी मशहूर है. दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं अक्की और ट्विंकल की लव लाइफ भी किसी फेरीटेल से कम नहीं है. अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में एक-दूसरे का हाथ

By Sakshi Pandey · 7/10/2023

Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बड़े पर्दे से लेकर रियल लाइफ में भी काफी मशहूर है. दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं अक्की और ट्विंकल की लव लाइफ भी किसी फेरीटेल से कम नहीं है. अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में एक-दूसरे का हाथ थामा था. जिसके बाद 2002 में ट्विंकल ने बेटे आरव को जन्म दिया था. हालांकि दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले ट्विंकल ने अक्की के सामने एक अजीबो गरीब फरमाइश रखी थी. जिसका खुलासा खुद ट्विंकल ने एक चैट शो में किया था.

कुछ सालों पहले ट्विंकल ने एक चैट शो में बताया कि, आरव के बड़े होने के बाद खिलाड़ी कुमार दूसरा बच्चा चाहते थे. मगर ट्विंकल ने बच्चे को जन्म देने से पहले अक्षय के सामने एक शर्त रख दी थी. वहीं अक्षय ने ट्विंकल की बात मानने का प्रॉमिस किया. जिसके बाद ट्विंकल ने 2012 में बेटी नितारा को जन्म दिया था.

ट्विंकल ने बताया कि, मैंने अक्षय से कहा अगर वो दूसरा बच्चा चाहते हैं तो उन्हें अपनी फिल्मों को लेकर थोड़ा सजग होना पड़ेगा. अगर वो सेंसेबल फिल्में करेंगे तभी मैं दूसरे बच्चे को जन्म दूंगी. जिसके बाद अक्षय ने मेरी बात पर हामी भरी थी. ट्विंकल की बातें सुनने के बाद अक्षय भी बोल पड़े कि, आप समझ सकते हैं मुझपर क्या बीती होगी.

हालांकि इस चैट शो के दौरान अक्षय ने अपनी कामयाबी का श्रेय पत्नी ट्विंकल खन्ना को ही दिया था. बता दें कि, 1995 में फिल्म बरसात से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान ट्विंकल की मुलाकात अक्षय कुमार से हुई थी. ट्विंकल को देखने के बाद पहली नजर में ही अक्की उन्हें अपना दिल दे बैठे थे. ऐसे में दोनों ने फिल्म जुल्मी और इंटरनेशनल खिलाड़ी में साथ काम किया था. ये दोनों फिल्में 1999 में रिलीज हुई थी.

इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना भी शुरु कर दिया था. वहीं एक साल की डेटिंग के बाद ट्विंकल ने 2001 में अक्षय से शादी रचा ली. वहीं ट्विंकल भी एक्टिंग करियर छोड़कर राइटर बन चुकी हैं और दोनों कपल्स हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – रियल लाइफ में कितने रोमांटिक थे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने किया चौंकाने वाला खुलास, कहा – ‘गर्लफ्रेंड के साथ…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full