Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बनी हिरोइन, 16 फिल्मों में से फ्लॉप हुई 12 फिल्म, राइटिंग का रुख करके फेमस हुई ट्विंकल
Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. बेशक ट्विंकल खन्ना का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है. मगर निर्माता और लेखक के रुप में ट्विंकल ने बेहतरीन कामयाबी हासिल कर ली है. ट्विंकल ने बड़े पर्दे पर कुल 16 फिल्में ही की हैं.
Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. बेशक ट्विंकल खन्ना का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है. मगर निर्माता और लेखक के रुप में ट्विंकल ने बेहतरीन कामयाबी हासिल कर ली है. ट्विंकल ने बड़े पर्दे पर कुल 16 फिल्में ही की हैं. जिनमें से 12 फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. मगर तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद ट्विंकल आज एक सफल प्रोड्यूसर और बेस्ट बुक राइटर बन चुकी हैं. तो आइए आज हम आपको ट्विंकल खन्ना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं.
बॉबी देओल के साथ किया डेब्यू
ट्विंकल खन्ना ने 1995 में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये ट्विंकल और बॉबी दोनों की पहली फिल्म थी. फिल्म के गाने और कहानी को फैंस का काफी प्यार मिला. जिसके बाद ये फिल्म सुपरहिट बन गई थी.
सुपरस्टार्स के साथ किया काम
ट्विंकल खन्ना ने बड़े पर्दे पर इंटरनेशनल खिलाड़ी, जुल्मी, मेला, इतिहास, जब प्यार किसी से होता है, बादशाह और जोरु का गुलाम जैसी फिल्में की हैं. इन फिल्मों में ट्विंकल बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स मसलन सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, गोविंदा, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं.
अक्षय से हुआ ट्विंकल को प्यार
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी में साथ काम किया है. हालांकि दोनों की पहली मुलाकात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में हुई थी. जिसके बाद ट्विंकल और अक्षय के प्यार की खबरों ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. वहीं 2001 में दोनों ने शादी रचा ली. ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा है.
शाहरुख की हिरोइन बनने से किया इंकार
बड़े पर्दे पर फ्लॉप करियर के बाद ट्विंकल खन्ना ने 22 साल पहले ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. इस दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है में ट्विंकल को टीना का रोल ऑफर किया था. मगर ट्विंकल ने ये रोल करने से साफ मना कर दिया. जिसके बाद रानी मुखर्जी ने फिल्म में टीना का किरदार अदा किया था.
पैडमैन की लेखक बनी ट्विंकल
एक्टिंग से रिश्ता तोड़ने के बाद ट्विंकल ने लेखक बनने का प्लान किया. जिसके बाद ट्विंकल ने बैक टू बैक कई बेहतरीन किताबें लिखीं. जिसमें से एक किताब द लीजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद भी थी. बिजनेसमैन अरुणाचलन मुरुगनंतम के जीवन पर आधारित इस किताब पर फिल्म भी बनी. जिसमें ट्विंकल के पति अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म का नाम पैडमैन था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.