Arjun Bijlani अस्पताल में भर्ती, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर की शेयर; जानें एक्टर का हेल्थ अपडेट

फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं. एक्टर ने अस्पताल से हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. Arjun Bijlani Hospitalised: मिले जब हम तुम, इश्क में मर जावां और नागिन जैसे कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले अर्जुन

By Shaikh Almina · 9/3/2024

फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं. एक्टर ने अस्पताल से हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Arjun Bijlani Hospitalised: मिले जब हम तुम, इश्क में मर जावां और नागिन जैसे कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले अर्जुन बिजलानी के फैंस को टेंशन में डालने वाली खबर सामने आ रही है. इन दिनों प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में नजर आ रहे अर्जुन बिजलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है. अर्जुन बिजलानी ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

अस्पताल में भर्ती हुए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में एक हाथ नजर आ रहा है, जिसपर ड्रिप लगी हुई है. अर्जुन का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- जो होता है अच्छे के लिए होता है.

अर्जुन बिजलानी को क्या हुआ?

अर्जुन बिजलानी ने बीते दिन यानी 8 मार्च को जूम को अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया था. जहां एक्टर ने कहा- पेट में तेज दर्द की वजह से अस्पताल में एडमिट हूं. फिलहाल मेरा एक्स-रे होने जा रहा है. डॉक्टर्स कल सुबह (9 मार्च) को एमरजेंसी सर्जरी करेंगे. वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन बिजलानी फिलहाल मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं.

अर्जुन बिजलानी का वर्कफ्रंट

अर्जुन बिजलानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति में नजर आ रहे हैं. इस सीरियल से पहले अर्जुन बिजलानी ने इंडियाज गॉट टैलेंट और सनी लियोनी के साथ स्पिलिट्सविला X4 होस्ट किया था. इसके अलावा एक्टर लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तुम, मेरी आशिकी तुम से ही, नागिन, कवच, परदेस में है मेरा दिल जैसे कई शोज में काम किया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full