तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान खान पर लगाया एक्ट्रेस को ड्रग्स देने का आरोप, किए 4 बड़े खुलासे

Bollywood News: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या को करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी मौत रहस्यमयी बनी हुई है। एक ओर जहां हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर 24 दिसंबर 2022 को क्या हुआ था कि तुनिषा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। वहीं दूसरी [...

By Team Khana Talkies · 8/1/2023

Bollywood News: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या को करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी मौत रहस्यमयी बनी हुई है। एक ओर जहां हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर 24 दिसंबर 2022 को क्या हुआ था कि तुनिषा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। वहीं दूसरी ओर, तुनिषा की मौत के बाद से ही उनके और उनके एक्स बॉयफ्रेंड व को-एक्टर शीजान खान के परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब एक बार फिर तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने कई बड़े खुलासे किए और साथ ही शीजान पर कई सवाल भी खड़े किए।

Bollywood News

क्या है तुनिषा शर्मा की आत्महत्या का पूरा मामला?

दरअसल, 24 दिसंबर 2022 को टीवी शो ‘अलीबाबा: दास्तां ए काबुल’ की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर उनके को-एक्टर शीजान खान को दोषी ठहराया गया। तुनिषा की मां की शिकायत के आधार पर शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद शीजान के परिवार ने तुनिषा की मां पर आरोप लगाए थे कि वह अपनी बेटी के पैसों को अपने पास रखती थीं और तुनिषा को नहीं देती थीं। इसी के साथ वनिता पर तुनिषा को प्यार न करने का आरोप भी लगाया गया था। अब ‘आजतक’ को दिए एक इंटरव्यू में तुनिषा की मां ने कई बड़े खुलासे किए हैं, साथ ही खुद पर लगाए गए सभी आरोपों के जवाब भी दिए हैं।

वनिता शर्मा ने शीजान पर लगाया तुनिषा को ड्रग्स देने का आरोप

वनिता शर्मा ने इंटरव्यू में कहा कि शीजान और उनके परिवारवालों ने तुनिषा का इस्तेमाल किया है। उनका कहना है कि तुनिषा पिछले 3-4 महीनों में बिलकुल बदल गई थी। इतना ही नहीं शीजान, तुनिषा को जबरदस्ती ड्रग्स देने की भी कोशिश करते थे। वनिता का कहना है कि तुनिषा ने अपनी जिंदगी में कभी सिगरेट नहीं पी थी, लेकिन शीजान की वजह से वह सिगरेट पीने लगी थीं। वनिता शर्मा ने कहा है कि शीजान ड्रग्स लेने के लिए भी तुनिषा के साथ जबरदस्ती करते थे। तुनिषा ने शीजान की ड्रग्स वाली बात खुद अपने दोस्तों को बताई थी। अब वनिता ने शीजान का ड्रग टेस्ट कराने की भी मांग की है।

बीते दिनों शीजान खान की मां और बहनों फलक और शफक नाज़ ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा था कि तुनिषा अपनी मां से परेशान थीं, क्योंकि उनकी मां उन्हें बर्गर खाने के लिए 200 रुपए तक नहीं देती थीं। इसका जवाब देते हुए वनिता ने कहा है कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने तुनिषा को 3 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे, लेकिन वह यह नहीं समझ पा रही हैं कि तुनिषा ने वो पैसे कहां खर्च किए। उनका कहना है कि तुनिषा, शीजान को ड्रग्स के लिए पैसे देती थीं।

शीजान के घरवालों ने अपनी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा था कि वनिता शर्मा अपनी बेटी को बिल्कुल प्यार नहीं करती थीं, जिसका जवाब देते हुए वनिता ने अपनी बेटी का आखिरी वॉइस मैसेज सुनाया, जिसमें वह अपनी मम्मी को बार-बार ‘आई लव यू मम्मा’ बोल रही हैं। मैसेज में वह कह रही हैं कि ‘मैं जल्दी से घर आऊंगा और फिर साथ में निन्नी करूंगा।’ तुनिषा ने यह वॉइस मैसेज 21 दिसंबर 2022 को भेजा था।

शीजान की मां ने वनिता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह तुनिषा से जबरदस्ती काम कराती थीं और उसका गला भी दबाया था, जिसके जवाब में वनिता ने कहा कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करती थीं और उन्होंने उन पर कभी हाथ नहीं उठाया। अगर उन्होंने जबरदस्ती तुनिषा से काम कराया होता, तो फिर वह 12-12 घंटे काम करतीं।

वनिता शर्मा ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि तुनिषा पिछले 3-4 महीनों में बिल्कुल बदल गई थीं। वह शीजान के लिए अपने दोस्तों से उधार लेती थीं, शीजान को पिक एंड ड्रॉप करती थीं, शीजान के घरवालों के भी बर्थडे मनाती थीं और उर्दू भी बोलने लगी थीं। जब उन्होंने तुनिषा से पूछा कि वह उर्दू क्यों बोल रही हैं, तो उन्होंने बताया था कि शीजान ने उनसे शादी करने का वादा किया है, लेकिन जब तुनिषा ने शीजान की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ चैट्स पढ़ीं, तो वह बहुत मायूस हो गईं और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने शो ‘अली बाबा: दास्तां एक काबुल’ के सेट पर शीजान की वैनिटी में सुसाइड कर ली थी, जिसके बाद शीजान उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए थे। इस पर तुनिषा की मां ने सवाल उठाते हुए कहा है शीजान उन्हें उस अस्पताल में क्यों लेकर गए थे, जो सेट से काफी दूर था? वहीं, लव जिहाद के सवाल पर वनिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह क्या होता है, वह बस अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full