Breaking: ‘द बुल’ में सलमान खान की हिरोइन बनेगी साउथ की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, तृषा कृष्णन के हाथ से फिसली दबंग खान की फिल्म
The Bull: बीता साल सलमान खान के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हुआ है. 2023 में सलमान की 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया था. जिसमें से किसी का भाई किसी की जान को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. तो वहीं टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर ठीक ठाक कलेक्शन कर [...]
The Bull: बीता साल सलमान खान के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हुआ है. 2023 में सलमान की 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया था. जिसमें से किसी का भाई किसी की जान को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. तो वहीं टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया था. अब 2024 में दबंग खान काफी सोच-समझकर फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं. इसी कड़ी में सलमान ने करण जौहर की फिल्म द बुल (The Bull) के लिए भी हामी भर दी है. वहीं अब फिल्म की हिरोइन का नाम भी सामने आ गया है.
तृषा कृष्णन का कटा पत्ता
पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि, सलमान की अपकमिंग फिल्म में साउथ की मशहूर अदाकारा तृषा कृष्णन लीड रोल निभाएंगी. इससे पहले तृषा ने पोन्नियिन सेल्वन में राजकुमारी कुंदवई का किरदार अदा किया था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. वहीं विजय थलपति की फिल्म लियो में भी तृषा लीड रोल में नजर आई थीं. ऐसे में द बुल के मेकर्स ने तृषा को सलमान के अपोसिट कास्ट करना चाहते थे. मगर अब तृषा के हाथ से ये सुनहरा मौका निकल गया है. वहीं सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका साउथ की दूसरी हिरोइन को ऑफर हुआ है.
द बुल में सलमान की हिरोइन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली द बुल में सलमान के साथ सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हो चुकी है. सामंथा पिछले काफी समय से ब्रेक पर थीं. वहीं अब सामंथा ने फिल्मी पर्दे पर वापस आने का मन बना लिया है और वो सलमान खान के साथ द बुल से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाली हैं. ये पहली बार होगा जब सलमान और सामंथा साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. ऐसे में सामंथा के नाम ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी हवा दे दी है. हिन्दी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक सभी सलमान और सामंथा की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.
द बुल
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द बुल को लेकर फैंस में काफी बज बन गया है. फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धान कर रहे हैं. इससे पहले विष्णुवर्धान ने फिल्म शेरशाह का निर्देशन किया था. खबरों की मानें तो फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी. वहीं फिल्म अगले साल ईद पर 2025 में फिल्म रिलीज होगी.