MI vs RR: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तीसरा विकेट गिरा, ट्रेंट बोल्ट ने बिना खाता खोले को डेवाल्ड ब्रेविस भेजा पवेलियन

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लेकर कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया।

By ·

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लेकर कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। बोल्ट मुंबई के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में नजर आए।

मुश्किल में फंसी मुंबई

रोहित शर्मा और नमन धीर ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या से इस सीजन फैंस को खासी उम्मीदें हैं। लेकिन टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है।

मुंबई के लिए जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल में अपनी पहली जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान के खिलाफ मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

रोहित-ईशान फ्लॉप

मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। रोहित शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए। रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद धीमी रही।

मुंबई इंडियंस ने महज 20 के स्कोर पर ही अपने चार खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले के दौरान विकेट के पीछे दो बेहतरीन कैच लपकने का काम किया।

मुंबई इंडियंस टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें