Year Ender 2023: ये हैं 2023 के टॉप 20 गाने, जिनके बिना अधूरा रहेगा नए साल का जश्न
Top 20 Songs: 2023 में कई फिल्मों ने बड़े पर्दे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि सिल्वर स्क्रीन से परे कुछ फिल्मों के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में हम आपको बीतते साल के टॉप 20 गानों (Top 20 Songs) की लिस्ट बताने जा रहे हैं. जिन्हें यूट्यूब पर सबसे [...]
Top 20 Songs: 2023 में कई फिल्मों ने बड़े पर्दे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि सिल्वर स्क्रीन से परे कुछ फिल्मों के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में हम आपको बीतते साल के टॉप 20 गानों (Top 20 Songs) की लिस्ट बताने जा रहे हैं. जिन्हें यूट्यूब पर सबसे अधिक बार सुना गया है.
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म पठान का शामिल है. पठान के टाइटल ट्रैक झूमे जो पठान को यूट्यूब पर 80 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. जिसके साथ ही ये साल का नम्बर वन गाना बन गया है. तो आइए जानते हैं नए साल के जश्न के लिए 2023 के ट्रेंडिंग गानों की फेहरिस्त, जिसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करके आप न्यू ईयर पार्टी को फुल एन्जॉय कर सकते हैं.
- झूमे जो पठान (पठान)
- बेशरम रंग (पठान)
- तेरे वास्ते (जरा हटके जरा बचके)
- चलेया (जवान)
- मैं निकला गड्डी लेकर (गदर 2)
- उड़ जा काले कावा (गदर 2)
- प्यार होता कई बार (तू झूठी मैं मक्कार)
- अर्जन वैली (एनिमल)
- जिंदा बंदा (जवान)
- तुम क्या मिले (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- लेके प्रभु का नाम (टाइगर 3)
- येंतम्मा (किसी का भाई किसी की जान)
- वॉट झुमका (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- फिर और क्या चाहिए (जरा हटके जरा बचके)
- शो मी द ठुमका (तू झूठी मैं मक्कार)
- राम सिया राम (आदिपुरुष)
- दिल का टेलिफोन 2.0 (ड्रीम गर्ल 2)
- दिवाने हम नहीं होते (सेल्फी)
- बिल्ली बिल्ली (किसी का भाई किसी की जान)
- जलसा 2.0 (मिशन रानीगंज)