जिस बुमराह का कोहली ने उड़ाया था मजाक, ‘क्या करेगा ये’ बोलकर, IPL में 5 बार कर चुके हैं आउट – VIRAT KOHLI VS JASPRIT BUMRAH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने लगातर अपनी विकेट गंवाते जा रहे हैं. एक समय था जब कोहली ने उन्हें टीम में लेने से भी मना कर दिया था. लेकिन अब वो इंडिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं. MI vs RCB: इंडियन [...

By Shaikh Almina · 12/4/2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने लगातर अपनी विकेट गंवाते जा रहे हैं. एक समय था जब कोहली ने उन्हें टीम में लेने से भी मना कर दिया था. लेकिन अब वो इंडिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं.

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग में भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों का खूब दबदबा देखने को मिला है, जहां एक अपने बल्ले से रनों की अंबार लगाता है तो वहीं, दूसरा अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाते हुए नजर आते हैं. लेकिन जब इन दोनों का आपस में सामना होता है तो फैंस के लिए रोमांच चरम पर पहुंच जाता है. हम बात कर रहे आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली और एमआई के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की. इन दोनों की टक्कर आईपीएल के इतिहास की सबसे रोमांचक टक्करों में से एक बन गई है.

बुमराह का पांचवी बार शिकार बने कोहली

दरअसल बीते गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली जसप्रीत बुमराह के सामने थे. बुमराह ने उन्हें 3 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी. इसके साथ ही बुमराह कोहली को आईपीएल में इतिहास में 5 बार आउट कर चुके हैं. कोहली ने बुमराह की 95 गेंदों का अब तक सामना किया. इस दौरान उन्होंने कुल 140 रन बनाए हैं. कोहली बुमराह को 15 चौके और 5 छक्के भी लगा चुके हैं. बुमराह ने मुंबई की ओर से साल 2013 में आरसीबी के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इस मैच में कोहली को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. ये पहली बार था जब बुमराह ने कोहली को आउट किया था.

कोहली ने क्यों किया था बुमराह को दरकिनार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा था कि जब 2014 में वो आरसीबी में खेल रहे थे. उस समय उन्होंने कोहली को बाताया था कि एक गेंदबाज है जिसका नाम बुमराह है. उसे देखो. तब विराट ने जवाब दिया था कि ‘छोड़ ना यार, ये बुमरा-वुमराह क्या करेंगे. कोहली कहना चाहते थे कि ऐसे खिलाड़ी क्या करेंगे इनको छोड़ो. पार्थिव ने इस बारे में बात क्रिकबज पर की थी.

पार्थिव पटेल गुजरात की टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ खेलते थे. उस समय पार्थिव ने एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, नीम पत्ता और सच दोनों कड़वा होता है. बता दें कि जिसे कोहली ने दरकिनार कर दिया था आज वहीं बुमराह भारत का नंबर 1 गेंदबाज है और आईपीएल में 5 बार उन्हें धूल चटा चुका है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full