मोना ने सच में जड़ दिया था आमिर खान को Thappad, बाॅडीगार्ड घूरकर दूखने लगे थे
आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वें अपनी फिल्म के हर सीन को बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में शूट करते हैं। इसके कारण उन्हें कई बार असली में भी चोट लग जाती है और मार खानी पडतीं है। कुछ ऐसा ही उनके साथ साल 2009 में आयी थ्री इडियट्स में हुआ था। जहां [...]
आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वें अपनी फिल्म के हर सीन को बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में शूट करते हैं। इसके कारण उन्हें कई बार असली में भी चोट लग जाती है और मार खानी पडतीं है। कुछ ऐसा ही उनके साथ साल 2009 में आयी थ्री इडियट्स में हुआ था। जहां एक सीन में मोना ने सच में थप्पड़ जड़ दिया था। जिसका खुलासा उन्होंने खुद ने एक इंटरव्यू में किया।
सीन को रियल बनाने के लिए जड़ दिया था थप्पड़
मोना ने फिल्म थ्री इडियट्स के बिहाइंड द सीन्स के बारे में बात की है। उन्होंने कहा- टेबल टेनिस का सीन बहुत तनाव भरा था। वहां मौजूद सभी लोग अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। आस-पास के सभी आदमी अपनी स्टोरी बता रहे थे कि मेरी बीवी ने ऐसा किया, मेरी बीवी ने वैसा किया था।
राजकुमार हिरानी सर कह रहे थे- बीवी ने मुझे लात मार दी थी। माधवन ने बताया था- बीवी ने मुझे काट लिया था। ये सब सुन मैं चिंता में थी कि रियल टच के लिए मैं क्या करूं। तब आमिर सर ने मुझसे कहा- मोना मुझे थप्पड़ मारो। तब मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया लेकिन वो जोरदार नहीं था। तब आमिर सर ने कहा- असली वाला थप्पड़ मारो। इस बात से मुझे बहुत जोश मिला और मैंने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी
मोना ने आगे कहा कि मुझे याद है वहां मौजूद उनके बॉडीगार्ड मुझे घूरने लगे थे। मैंने उनसे सॉरी बोला और कहा कि आमिर सर को ऐसी ही रियल एक्टिंग पसंद है। वो रियल चाहते थे, इसलिए मैंने रियल जैसा एक्ट किया।2009 में रिलीज हुई फिल्म थ्री इंडियट्स को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 55 करोड़ में बनी फिल्म ने 400.61 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसे प्रोड्यूस विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म को 3 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।