जब धर्मेंद्र ने किया था सनी देओल पर जमकर गुस्सा, शो में किया Live खुलासा
यह साल देओल परिवार के लिए बड़ा ही खास साल रहा। इस साल पहले सनी देओल ने फिर धर्मेंद्र और हाल ही में बाॅबी देओल ने जबरदस्त कमबैक किया। इस साल तीनों बाप बेटे ने एक-एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और जबरदस्त कमबैक किया। इस बीच पिता धर्मेंद्र और सनी देओल का वीडियो वायरल हो [...]
यह साल देओल परिवार के लिए बड़ा ही खास साल रहा। इस साल पहले सनी देओल ने फिर धर्मेंद्र और हाल ही में बाॅबी देओल ने जबरदस्त कमबैक किया। इस साल तीनों बाप बेटे ने एक-एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और जबरदस्त कमबैक किया। इस बीच पिता धर्मेंद्र और सनी देओल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धर्मेंद्र देओल सनी देओल को लेकर कुछ बातें कह रहे हैं। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
बचपन में जमकर डांटा
एक्टर ने बताया था कि, जब सनी छोटा था तब एक बार वो घर में खेलने के लिए बंदूक ले आया था। एक्टर ने कहा कि, “बंदूक से खेलते वक्त सनी ने घऱ में जितने भी शीशे लगे थे वो सारे ही तोड़ दिए थे। इस बात पर मैं काफी आग बबूला हो गया और मैं बिना कुछ सोचे समझे सनी की पिटाई कर डाली।”
धर्मेंद्र ने आगे कहा कि, “ मैंने गुस्से में सनी को पीट तो दिया था लेकिन फिर मुझे इस बात का काफी दुख भी हुआ था। जब भी मैं उस पल को याद करता हूं तो मुझे अंदर से काफी तकलीफ महसूस होती है।”
सनी देओल के बेटे ने शादी की
धर्मेंद्र की दूसरी शादी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई है। इस कपल की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। वही इस साल की बीती 18 जून को धर्मेंद्र के बड़े पोते यानि सनी देओल के बेटे करण देओले ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड द्रिशा आचार्या से शादी कर ली है।