ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने माता-पिता की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर आयी जमकर आई कमेंट्स की बाढ़
ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाते हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने केवल देश में नहीं बल्कि विदेश में भी है। ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन परिवार की बहू भी है। उन्होंने अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। दोनों काफी लंबे समय से साथ में है। हाल ही में दोनों [.
ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाते हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने केवल देश में नहीं बल्कि विदेश में भी है। ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन परिवार की बहू भी है। उन्होंने अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। दोनों काफी लंबे समय से साथ में है। हाल ही में दोनों की अनबन की खबरें आयी थी। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने माता-पिता से जुड़ी एक तस्वीरें शेयर की है। जिसने बाजार गर्म कर दिया है। आईये जानते है उन्होंने क्यों तस्वीरें शेयर की।
अपने माता-पिता की तस्वीरें की शेयर
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने माता-पिता वृंदा और कृष्णराज राय की दो पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें उनकी शादी की सालगिरह पर विश किया। पहली फोटो उनके यंग दिनों की है और दूसरी फोटो एक्ट्रेस के पिता के निधन से पहले की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ‘आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी, सबसे प्यारे मम्मी-डोड्डा और डैडी-अज्जा, आपकी सालगिरह पर ढेर सारी प्रार्थनाएं और प्यार, भगवान आशीर्वाद दें।’
जैसे ही ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता की तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने तुरंत इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘आप और आपकी मां बिल्कुल एक जैसे हैं।’ एक ने लिखा, ‘मैं हर दिन आपकी पोस्ट का इंतजार करता हूं।’ एक तीसरे फैन ने लिखा, ‘आपकी खूबसूरती का क्रेडिट आपकी मां को जाता है।’ एक ने लिखा, ‘आप हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं।’ बाकी लोगों ने भी फोटो पर तारीफों से भरे कमेंट्स किए।
पहले भी कर चुकी है शेयर
इससे पहले भी, नवंबर में, एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था। उन्होंने तीन फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर में उनकी बेटी आराध्या अपने दिवंगत नाना के साथ नजर आईं। दूसरी में ऐश्वर्या अपने पिता के साथ थीं। तीसरे में, ऐश्वर्या को अपनी बेटी और मां के साथ अपने पिता के फोटो फ्रेम के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी, सबसे प्यारे डैडी-अज्जा, सबसे प्यारे, दयालु, देखभाल करने वाले, मजबूत, उदार और नेक… आपके जैसा कोई नहीं… जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रार्थनाएं, आपको बहुत याद करती हूं।’अलावा, हाल ही में ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में देखा गया। वह अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा के साथ आराध्या की परफॉर्मेंस देखने गई थीं और बच्चन परिवार की लाडली ने अपने एक्ट से माहौल बना दिया।