Breaking: अक्षय संग शूटिंग खत्म करके सिंघम अगेन के सेट पर पहुंचे Tiger Shroff, अजय देवगन के साथ करेंगे एक्शन सीक्वेंस!
Singham Again: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ बड़े पर्दे पर बैक टू बैक धमाल मचाने वाले हैं. इस साल टाइगर की दो बिग बजट फिल्में रिलीज होने की तैयारी में हैं. जहां एक तरफ टाइगर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे. तो वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 (Singham [
Singham Again: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ बड़े पर्दे पर बैक टू बैक धमाल मचाने वाले हैं. इस साल टाइगर की दो बिग बजट फिल्में रिलीज होने की तैयारी में हैं. जहां एक तरफ टाइगर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे. तो वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 (Singham Again) में भी टाइगर पुलिस की वर्दी पहने एक्शन सीन करते दिखाई देंगे.
सिंघम 3 के सेट पर पहुंचे टाइगर
खबरों की मानें तो जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग पूरी करके टाइगर मुंबई लौट आए हैं. वहीं उन्होंने सिंघम अगेन के सेट पर भी वापसी कर ली है. टाइगर इस महीने के अंत तक अजय देवगन के साथ फिल्म का एक्शन सीन शूट करने वाले हैं.
फरवरी अंत तक चलेगा टाइगर का शूट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्टी स्टारर फिल्म में सभी एक्टर्स के साथ डेट मैच करना काफी मुश्किल होता है. अभी के लिए फिल्म में टाइगर के सीन का बड़ा हिस्सा इसी हफ्ते में शूट होगा. क्योंकि अगले हफ्ते से अजय देवगन अपनी आगानी फिल्म शैतान के प्रमोशन्स में व्यस्त रहेंगे. ऐसे में मेकर्स टाइगर के सभी सीन को फरवरी के अंत तक शूट करने की पूरी कोशिश करेंगे.
सिंबा और सूर्यवंशी की एंट्री
खबरों की मानें तो, सिंघम अगेन में जल्दी ही अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी क्लाइमेक्स की शूटिंग करने सेट पर पहुंचेंगे. इस फिल्म में सूर्यवंशी और सिंबा के रूप में दोनों एक्टर्स का कैमियो मौजूद रहेगा. इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. बता दें कि, ये फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज की जाएगी.