Tiger 3 Trailer: टाइगर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर पाकिस्तान पहुंचा टाइगर, देश और परिवार के बीच किसे चुनेगा टाइगर?
Tiger 3 Trailer: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर (Tiger 3 Trailer) रिलीज हो चुका है. टाइगर फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ का जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है. वहीं सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी डबल [...]
Tiger 3 Trailer: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर (Tiger 3 Trailer) रिलीज हो चुका है. टाइगर फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ का जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहा है. वहीं सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी डबल कर दिया है.
ट्रेलर की शुरुआत एक आवाज से होती है. ‘देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है… सिर्फ एक आदमी का’ इसी बीच टाइगर की धमाकेदार एंट्री से दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. हालांकि इस फिल्म में एक ट्विस्ट है. इस बार टाइगर की लड़ाई सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए भी है. विलेन के रुप में इमरान हाशमी के अल्टीमेंटम ने फिल्म में सस्पेंस क्रिएट कर दिया है.
हालांकि टाइगर की तुफानी पारी ने एक बार फिर से फैंस में जोश भर दिया है. ट्रेलर में टाइगर के डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. मसलन आतिशबाजी तुमने शुरु की थी…खत्म मैं करुंगा. इसके अलावा ट्रेलर का अंतर टाइगर के ही डॉयलॉग से होता है – जब तक टाइगर मरा नहीं. तब तक टाइगर हारा नहीं.
वहीं कैटरीना कैफ भी फाइटिंग मोड में नजर आ रही हैं. मगर इस बार टाइगर के सामने दो विकल्प हैं. पहला अपने परिवार को बचाने का और दूसरा देश की रक्षा का. अब देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर परिवार और मुल्क के बीच की इस कश्मकश से कैसे बाहर निकलता है.
टाइगर 3 की स्टार कास्ट
बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान टाइगर के रोल में नजर आएंगे. तो वहीं उनके अपोसिट कैटरीना कैफ जोया का किरदार अदा करेंगी. हालांकि इस बार फैंस को फिल्म में कई सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे. सिल्वर स्क्रीन के किसिंग स्टार इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे. तो वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान भी पठान के रुप में एंट्री करेंगे. ऐसे में फैंस एक बार फिर से बॉलीवुड के दो खानों सलमान और शाहरुख को स्क्रीन शेयर करते देखेंगे.
टाइगर 3 कब होगी रिलीज
टाइगर फ्रेंचाइजी यशराज फिल्म (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म सीरीज है. इससे पहले फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री के साथ-साथ देशभक्ति का जुनून भी देखने को मिला था. ऐसे में सलमान के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म टाइगर 3 इसी दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – Kuch Kuch Hota Hai की स्क्रीनिंग में फैन ने पूछा सलमान से जुड़ा सवाल, शाहरुख खान ने दिया ये मजेदार जवाब