Happy Diwali: टाइगर 3 की रिलीजिंग से पहले कैटरीना और सलमान ने मनाई दिवाली, इस खास अंदाज में दी फैंस को मुबारकबाद, देखे तस्वीर
Tiger 3: दिवाली पार्टी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) रविवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. दिवाली के मौके पर टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ रही है. ऐसे में जहां [...]
Tiger 3: दिवाली पार्टी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) रविवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. दिवाली के मौके पर टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ रही है. ऐसे में जहां फैंस टाइगर 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. तो वहीं दिवाली से पहले सलमान और कैटरीना ने फैंस को दिवाली का गिफ्ट दे दिया है.
सलमान और कैटरीना ने दी दिवाली की बधाई
टाइगर फेम सलमान खान और कैटरीना कैफ ने फैंस को दिवाली की मुबारकबाद दी है. वहीं दिवाली के तोहफे के रुप में दोनों स्टार्स ने एक शानदार तस्वीर शेयर की है. जिसमें सलमान और कैटरीना दिवाली मनाते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में सलमान खान ने लाल रंग का कुर्ता पजामा पहना है. तो वहीं गोल्डन कलर की साड़ी में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कैटरीना ने अपने हाथों में जलता हुआ दिया भी ले रखा है. सोशल मीडिया पर ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा हैप्पी दिवाली. तो वहीं कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, शुभ दीपावली.
सलमान खान ऐसे करेंगे दिवाली सेलिब्रेशन
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि उनके लिए दिवाली क्यों स्पेशल है. तो इसके जवाब में सलमान ने कहा, दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को साथ लाता है और परिवारों को भी करीब लेकर आता है. वहीं दिवाली प्लान शेयर करते हुए सलमान ने बताया कि, दिवाली के दिन वो अपने पूरे परिवार के साथ टाइगर 3 देखने जाएंगे और दिवाली को भरपूर एंज्वॉय करेंगे.
कैटरीना कैसे मनाएंगी दिवाली
वहीं दिवाली पर बात करते हुए कैटरीना कैफ कहती हैं कि, “दिवाली हमेशा से ही उत्सव मनाने वाला त्योहार रहा है. मेरे लिए ये पर्व एकजुटता, प्यार, रोशनी, परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का दिन है. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के बाद बड़े पर्दे पर होगा Tiger vs Pathan, सलमान खान ने दिया संकेत, बताया Tiger 3 का सबसे मुश्किल और मजेदार सीन