OMG! 57 साल की उम्र में भी फिट और यंग दिखते हैं सलमान खान, जाने क्या है टाइगर की फिटनेस का राज, सलमान ने किया पर्दाफाश
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. फिल्म में सलमान के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं. 57 साल की उम्र में शानदार सीक्वेंस देकर सलमान ने कई एक्शन हीरो के भी छक्के छुड़ा दिए हैं. हालांकि क्या
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 को लेकर सूर्खियों में हैं. फिल्म में सलमान के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिल रहे हैं. 57 साल की उम्र में शानदार सीक्वेंस देकर सलमान ने कई एक्शन हीरो के भी छक्के छुड़ा दिए हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि सलमान इस उम्र में भी खुद को इतना फिट और एक्टिव कैसे रखते हैं? टाइगर स्टार सलमान खान ने फैंस के साथ अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है.
फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे सलमान
गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है. ऐसे में सलमान खान भी अपनी भांजी अलीजेह अग्नीहोत्री की फिल्म फर्रे के प्रीमियर में पहुंचे थे. जिस दौरान सलमान ने अपनी फिटनेस के राज भी साझा किए हैं.
सलमान की सीक्रेट मंत्र
सलमान खान के अनुसार खुद को फिट रखना काफी मुश्किल काम होता है. ऐसे में सलमान हर साल 2 बुरी आदतों को छोड़ने और 2 अच्छी आदतें अपनाते हैं. सलमान का कहना है कि, “फिटनेस बहुत बहुत मुश्किल काम है. मैं हर साल दो बुरी आदतें छोड़ने की कोशिश करता हूं और दो अच्छी आदतों को अपनाता हूं. जोकि बहुत मुश्किल होता है.”
स्कूल में नहीं की चीटिंग
फर्रे के प्रीमियर में पहुंचे सलमान ने कहा कि, “मेरे समय पर कई बच्चे स्कूल में फर्रे यानी नकल की पर्ची बनाकर लाया करते थे. मगर मैं कभी पर्ची नहीं ले गया. हालांकि मैं उनकी शिकायत भी नहीं करता था. बल्कि नकल करने में उनका साथ देता था.”
टाइगर 3 का प्रदर्शन
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने पहले ही दिन 43 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग की थी. वहीं आठ दिनों के भीतर फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 371 करोड़ पहुंच गया था. जाहिर है सलमान की फिल्म टाइगर 3 जल्दी ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. इसके अलावा सलमान जल्दी ही विष्णु वर्धान की फिल्म में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – IFFI 2023 में छलका सनी देओल का दर्द, तारा सिंह को रोते देखकर हैरान हुए फैंस, जानें क्या है वजह